Wednesday, February 18, 2026
spot_img
HomePrayagrajपं. दीन दयाल उपाध्याय राजकीय मॉडल इंटर कॉलेज कमलानगर का वार्षिकोत्सव संपन्न

पं. दीन दयाल उपाध्याय राजकीय मॉडल इंटर कॉलेज कमलानगर का वार्षिकोत्सव संपन्न

पंडित दीन दयाल उपाध्याय राजकीय मॉडल इंटर कॉलेज, कमलानगर (बारिया) प्रयागराज का वार्षिकोत्सव समारोह गुरुवार को हर्षोल्लास एवं रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि जिला विद्यालय निरीक्षक प्रयागराज पी.एन. सिंह द्वारा दीप प्रज्ज्वलन कर किया गया।

मुख्य अतिथि पी.एन. सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि वर्तमान समय में शिक्षा को तकनीक से जोड़ना अत्यंत आवश्यक है। तकनीकी शिक्षा के माध्यम से ही देश को विकसित राष्ट्र बनाया जा सकता है। उन्होंने शिक्षकों से अपेक्षा जताई कि वे योजनाबद्ध तरीके से विद्यार्थियों को उनकी आवश्यकता के अनुरूप शिक्षण प्रदान करें।

बोर्ड परीक्षा को ध्यान में रखते हुए उन्होंने विद्यार्थियों को समय प्रबंधन के साथ अध्ययन करने, तनाव से दूर रहने, पर्याप्त नींद लेने एवं शिक्षकों से निरंतर संवाद बनाए रखने की सलाह दी। इस अवसर पर विद्यालय में शैक्षणिक, खेल एवं अन्य गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम के दौरान विद्यालय में कराए गए प्रधानाचार्य कक्ष के सौंदर्यीकरण का लोकार्पण भी किया गया। विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने उपस्थित जनसमूह को मंत्रमुग्ध कर दिया।

विद्यालय के प्रधानाचार्य प्रवीण कुमार सिंह ने अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि विद्यालय परिवार विद्यार्थियों की शैक्षणिक उन्नति के लिए निरंतर प्रयासरत है। कार्यक्रम का संचालन डॉ. प्रभाकर त्रिपाठी ने किया।

इस अवसर पर राजू यादव (विधि अधिकारी), पवन श्रीवास्तव (प्रदेश संस्कृत निरीक्षक) सहित विद्यालय के समस्त शिक्षक-शिक्षिकाएं, अभिभावक एवं क्षेत्र के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ किया गया।

Anveshi India Bureau

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments