Wednesday, February 18, 2026
spot_img
HomePrayagrajPrayagraj News : कल से लागू होगा नया सर्किल रेट, 40 फीसदी...

Prayagraj News : कल से लागू होगा नया सर्किल रेट, 40 फीसदी तक की बढ़ोतरी

तीन साल बाद जिले में नया सर्किल रेट 15 दिसंबर 2025 से लागू होने जा रहा है। मूल्यांकन पुनरीक्षण समिति की संस्तुति के आधार पर मूल्यांकन सूची दर वर्ष 2025-26 को डीएम मनीष कुमार वर्मा ने मंजूरी दे दी है।

तीन साल बाद जिले में नया सर्किल रेट 15 दिसंबर 2025 से लागू होने जा रहा है। मूल्यांकन पुनरीक्षण समिति की संस्तुति के आधार पर मूल्यांकन सूची दर वर्ष 2025-26 को डीएम मनीष कुमार वर्मा ने मंजूरी दे दी है। सर्किल रेट में न्यूनतम पांच से अधिकतम 40 फीसदी तक बढ़ोतरी की गई है। विस्तारित क्षेत्र में अधिकतम वृद्धि दरें लागू की गई हैं, जबकि शहरी क्षेत्र में पांच से 15 फीसदी की वृद्धि हुई है। नया सर्किल रेट सोमवार से प्रभावी हो जाएगा। इससे पहले जिले में दो दिसंबर 2022 को सर्किल रेट में बदलाव किया था। इस बार कई महत्वपूर्ण परिवर्तन किए गए हैं। पूरे जनपद में सर्किल रेट का एक समान फॉर्मेट होगा। रेट लिस्ट का सरलीकरण किया गया है, ताकि आम लोग खुद मूल्यांकन कर सकें।

खास यह कि 500 वर्ग मीटर से ऊपर जितने बड़े भूखंड की रजिस्ट्री होगी, मूल्यांकन में उसी अनुपात में छूट मिलेगी। इससे रजिस्ट्री कराने वाले को काफी फायदा होगा। इस बार सिनेमाघरों को भी रेट लिस्ट में शामिल किया गया है। दरअसल, पुराने सिनेमाघरों का जीर्णोद्धार किया जा रहा है। उसमें व्यावसायिक कॉम्लेक्स भी खोले जा रहे हैं। हालांकि, सिनेमाघरों की रजिस्ट्री में राहत प्रदान की जाएगी। एआईजी स्टाम्प राकेश चंद्रा ने बताया कि सिनेमाघर घर की रजिस्ट्री में भूखंड का मूल्यांकन संबंधित क्षेत्र की अकृषक भूमि की दरों से करते हुए एवं निर्माण का मूल्यांकन 30 फीसदी की कमी करते हुए दोनों के योग विक्रय की गई मशीनरी के मूल्य को जोड़कर किया जाएगा।

कल वेबसाइट पर अपलोड हो जाएगी रेट लिस्ट

नई रेट लिस्ट सोमवार को निबंधन विभाग की वेबसाइट पर अपलोड कर दी जाएगी। एसआईजी स्टाम्प राकेश चंद्रा के अनुसार www.igrsup.gov.in पर सर्किल रेट का अवलोकन किया जा सकेगा। इसके अलावा एनआईसी प्रयागराज की वेबसाइट पर भी सर्किल रेट लिस्ट उपलब्ध रहेगी।

रेट लिस्ट में पेट्रोल पंप, बैंकट हॉल, कोल्ड स्टोरेज भी शामिल

सर्किल रेट लिस्ट में इस बार पेट्रोल पंप, बैंकट हॉल/पार्टी लॉन, कोल्ड स्टोरेज को भी शामिल किया गया है। पंप का मूल्यांकन आगणित मूल्य के 90 फीसदी पर किया जाएगा। बैंक्वेट हॉल/पार्टी लॉन की भूमि का मूल्यांकन अकृषक भूमि की दर में 25 फीसदी की वृद्धि करते हुए और निर्माण का मूल्यांकन 30 फीसदी की कमी करते हुए किया जाएगा।

 

 

Courtsyamarujala.com

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments