Sunday, December 21, 2025
spot_img
HomePrayagrajसैनिक पी.जी. कॉलेज में एन.सी.सी. विशेष शिविर का दूसरा दिन संपन्न

सैनिक पी.जी. कॉलेज में एन.सी.सी. विशेष शिविर का दूसरा दिन संपन्न

प्रयागराज। एन.सी.सी. ग्रुप मुख्यालय प्रयागराज के तत्वावधान में सैनिक पी.जी. कॉलेज, मई–देवकाली, हनुमानगंज परिसर में 15 यू.पी. बटालियन एन.सी.सी., प्रयागराज द्वारा संचालित 12 दिवसीय विशेष प्रशिक्षण शिविर का दूसरा दिन कड़ाके की ठंड और घने कोहरे के बीच अनुशासनपूर्ण एवं ऊर्जावान वातावरण में संपन्न हुआ।

पूर्व निर्धारित समय-सारणी के अनुसार कैडेट्स ने पूरे उत्साह, दृढ़ संकल्प एवं अनुशासन के साथ प्रशिक्षण गतिविधियों में सहभागिता की। द्वितीय दिवस पर कैडेट्स को मूलभूत सैन्य प्रशिक्षण प्रदान किया गया। इसके अंतर्गत आपदा प्रबंधन विषय पर कक्षाएं आयोजित की गईं, जिनमें प्राकृतिक एवं मानव निर्मित आपदाओं की जानकारी, उनसे निपटने की प्रक्रिया तथा प्राथमिक उपचार से संबंधित प्रशिक्षण दिया गया।

इसके अतिरिक्त हथियार प्रशिक्षण, मैप रीडिंग, ग्रुप डिस्कशन, खेलकूद एवं परेड के माध्यम से कैडेट्स में अनुशासन, शारीरिक दक्षता, नेतृत्व क्षमता एवं टीम वर्क की भावना विकसित की गई। रोल कॉल के माध्यम से उपस्थिति एवं अनुशासन का भी मूल्यांकन किया गया।

कैंप कमांडेंट कर्नल राहुल दुबे ने शिविर की समस्त गतिविधियों का निरीक्षण कर कैडेट्स को उच्च अनुशासन बनाए रखने तथा प्रशिक्षण को गंभीरता से अपनाने का संदेश दिया।

इस अवसर पर सैनिक पी.जी. कॉलेज, मई–देवकाली, हनुमानगंज के चेयरमैन संतोष यादव ‘आर्मी’ ने कैडेट्स की समस्याओं के समाधान में सहयोगात्मक भूमिका निभाई।

Anveshi India Bureau

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments