Saturday, December 20, 2025
spot_img
HomePrayagrajPrayagraj : पंकज चौधरी के प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद भाजपा दफ्तर...

Prayagraj : पंकज चौधरी के प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद भाजपा दफ्तर में बंटी गई मिठाई, कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न

पंकज चौधरी को भाजपा का प्रदेश अध्यक्ष घोषित करने के बाद रविवार को पार्टी कार्यालय में जश्न मनाया गया। इस दौरान भाजपा नेताओं एवं पदाधिकारियों ने एक दूसरे को मिठाई खिलाई। पार्टी नेताओं ने कहा कि पंकज चौधरी के नेतृत्व भाजपा यूपी विधानसभा चुनाव में प्रचंड बहुमत प्राप्त करेगी।

पंकज चौधरी को भाजपा का प्रदेश अध्यक्ष घोषित करने के बाद रविवार को पार्टी कार्यालय में जश्न मनाया गया। इस दौरान भाजपा नेताओं एवं पदाधिकारियों ने एक दूसरे को मिठाई खिलाई। पार्टी नेताओं ने कहा कि पंकज चौधरी के नेतृत्व भाजपा यूपी विधानसभा चुनाव में प्रचंड बहुमत प्राप्त करेगी।

पार्टी के सिविल लाइंस कार्यालय में केंद्रीय राज्य मंत्री पंकज चौधरी के उत्तर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष घोषित होते ही जिलाध्यक्ष गंगापार निर्मला पासवान के नेतृत्व में लाइव देख देख रहे भाजपा कार्यकर्ता खुशी से झूम उठे । कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी मनाई। इसके पूर्व निर्मला पासवान ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय व श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर माल्यार्पण किया। उन्होंने कहा कि पंकज चौधरी के प्रदेश अध्यक्ष बनाए का जाने से पूरे प्रदेश के कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर है।

कार्यकर्ता उत्साहित हैं। अब 2027 के यूपी विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की उत्तर प्रदेश में प्रचंड जीत होगी। इस अवसर पर श्याम सुंदर दुबे, लल्ले सिंह, उमेश तिवारी ,बृजेश कुमार त्रिपाठी, मनोज निषाद, कार्तिकेय त्रिपाठी, आत्मा धर दूवे, अरविंद यादव, कमलेश मौर्य,पवन प्रकाश गुप्ता, प्रशांत सिंह आदि मौजूद रहे। पंकज चौधरी को प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने पर विधायक हर्षवर्धन बाजपेयी, दीपक पटेल, सिद्धार्थ नाथ सिंह, गुरु प्रसाद मौर्य, पीयूष रंजन निषाद, एमएलसी सुरेंद्र चौधरी आदि ने खुशी जताई है।

 

 

Courtsyamarujala.com

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments