प्रयागराज प्रेस क्लब की आम सभा की बैठक सोमवार को सिविल लाइंस स्थित क्लब कार्यालय में संपन्न हुई। बैठक में सर्वसम्मति से नई कार्यकारिणी का गठन किया गया, जिसमें वरिष्ठ पत्रकार आलोक सिंह को प्रयागराज प्रेस क्लब का अध्यक्ष चुना गया।
बैठक की शुरुआत में निवर्तमान अध्यक्ष मानवेंद्र प्रताप सिंह ने अपने कार्यकाल के दौरान किए गए कार्यों का लेखा-जोखा प्रस्तुत किया। इसके बाद पत्रकार हितों की रक्षा और संगठन को और अधिक सशक्त बनाने के संकल्प के साथ चुनाव प्रक्रिया संपन्न हुई।
सर्वसम्मति से संयोजक पद पर हनुमत सिंह को चुना गया। उपाध्यक्ष पद पर सुधीर शुक्ला, सचिव अचिन्त्य रंजन मिश्रा, संयुक्त सचिव नवीन सारस्वत, कोषाध्यक्ष आलोक मालवीय तथा प्रचार सचिव पद पर राजकुमार रॉकी निर्वाचित किए गए।
बैठक में पत्रकारों पर हो रहे हमलों और पत्रकारिता की चुनौतियों पर गंभीर चिंता व्यक्त की गई। सभी सदस्यों ने पत्रकार हितों की रक्षा के लिए एकजुट होकर कार्य करने पर बल दिया। साथ ही क्लब के सदस्यों के लिए सामूहिक बीमा योजना एवं अन्य कल्याणकारी योजनाओं को लागू करने पर भी विचार-विमर्श किया गया।
बैठक की अध्यक्षता क्लब के संरक्षक अनुपम मिश्रा ने की। इस अवसर पर अमित श्रीवास्तव, अभिषेक पांडेय, वीरेंद्र राज, आनंद राज, शिवपूजन सिंह, विजेंद्र कुमार, सुनील बच्चन, अभय सिंह, गगन जैन सहित बड़ी संख्या में पत्रकार उपस्थित रहे।
Anveshi India Bureau



