Wednesday, February 18, 2026
spot_img
HomePrayagrajजिलाधिकारी की अध्यक्षता में पेंशनर दिवस का आयोजन

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में पेंशनर दिवस का आयोजन

प्रयागराज। जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा की अध्यक्षता में बुधवार को पेंशनर दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जिलाधिकारी ने समस्त कार्यालयाध्यक्षों को पेंशन संबंधी प्रकरणों के निस्तारण में संवेदनशीलता बरतने तथा पेंशनरों की अन्य मांगों का विधि सम्मत ढंग से समाधान करने के निर्देश दिए।

बैठक में मुख्य कोषाधिकारी प्रयागराज द्वारा पेंशन पुनरीक्षण, चिकित्सा प्रतिपूर्ति एवं पेंशनर्स एसोसिएशन द्वारा उठाई गई समस्याओं के चरणबद्ध निस्तारण के संबंध में जानकारी दी गई। पेंशनर्स एसोसिएशन के सदस्यों ने चिकित्सा प्रतिपूर्ति दावों के शीघ्र निस्तारण, कैशलेस चिकित्सा सुविधा के प्रभावी क्रियान्वयन तथा मुख्य चिकित्साधिकारी कार्यालय परिसर में कैशलेस सुविधा प्रदान करने वाले चिकित्सालयों की सूची प्रदर्शित किए जाने का सुझाव रखा।

जिलाधिकारी ने पेंशनर दिवस में संदर्भित समस्याओं के समाधान हेतु प्रत्येक माह अनुश्रवण किए जाने के निर्देश दिए। साथ ही, जिन कार्यालयाध्यक्षों अथवा उनके प्रतिनिधियों की उपस्थिति नहीं पाई गई, उनसे स्पष्टीकरण प्राप्त कर संतोषजनक उत्तर न मिलने पर नियमानुसार कार्रवाई किए जाने के निर्देश दिए गए।

बैठक में मुख्य कोषाधिकारी, संयुक्त/अपर निदेशक कोषागार एवं पेंशन, वरिष्ठ कोषाधिकारी, वित्त एवं लेखाधिकारी, अपर मुख्य चिकित्साधिकारी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी, पेंशनर्स संगठन के पदाधिकारी एवं पेंशनर उपस्थित रहे।

Anveshi India Bureau

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments