Tuesday, February 17, 2026
spot_img
HomePrayagrajPrayagraj Crime News : दोस्ताें के साथ पार्टी कर रहे युवक की...

Prayagraj Crime News : दोस्ताें के साथ पार्टी कर रहे युवक की गोली मारकर हत्या, तीन हिरासत में

Prayagraj Crime News Today : दोस्तों के साथ पार्टी कर रहे युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। वारदात शहर के राजापुर इलाके में देर रात हुई। पुलिस ने तीन आरोपियों को हिरासत में लिया है।

कैंट थाना क्षेत्र के राजापुर ओम नगर में बृहस्पतिवार रात आकाश सोनी उर्फ गोलू (21) की सिर पर गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना के वक्त आकाश अपने दोस्तों के साथ पार्टी कर रहा था। कैंट थाना पुलिस ने तीन दोस्तों को हिरासत में लिया है। पूछताछ में उन्होंने बताया कि खेल-खेल में गोली चल गई। बहरहाल, पुलिस आरोपियों के बयान के आधार पर जांच कर रही है। मूलरूप से गंगानगर के थरवई क्षेत्र निवासी राधेश्याम सोनी पिछले करीब एक साल से कैंट थाना क्षेत्र के राजापुर स्थित ओम नगर में परिवार समेत रहते हैं। वह मिस्त्री का काम करते हैं जबकि उनका बड़ा बेटा आकाश शहर में ऑटो से नारियल की सप्लाई करता था।

बृहस्पतिवार रात वह अपने चार-पांच दोस्तों के साथ घर के पास पार्टी कर रहा था। तभी अचानक एक गोली आकाश के सिर पर लगी जिससे वह लहूलुहान होकर जमीन पर गिर पड़ा। सूचना पर डीसीपी नगर मनीष शांडिल्य, एसीपी सिविल लाइंस विद्युत गोयल, कैंट थाना प्रभारी सुनील कनौजिया समेत अन्य पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और आकाश को एसआरएन अस्पताल पहुंचाया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस की जांच में सामने आया कि आकाश के सिर में गोली लगी है।

 

 

Courtsyamarujala.com

 

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments