Thursday, March 5, 2026
spot_img
HomePrayagrajजिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक सम्पन्न

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक सम्पन्न

प्रयागराज। जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक दिनांक 06 जनवरी 2026 को जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में जनपद में सड़क सुरक्षा की वर्तमान स्थिति की समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए।

बैठक में बताया गया कि दिसम्बर 2024 में 149 सड़क दुर्घटनाओं की तुलना में दिसम्बर 2025 में 133 दुर्घटनाएं हुईं, जिससे लगभग 10 प्रतिशत की कमी दर्ज की गई है। जिलाधिकारी ने आगामी माह में सड़क दुर्घटनाओं में 60 प्रतिशत तक कमी लाने के निर्देश दिए।

पिछली बैठक में अलोपीबाग फ्लाईओवर एवं पत्थर गिरजाघर (धरना स्थल) के सामने महाकुम्भ के दौरान रखे गए बोल्डर हटाकर पैदल यात्रियों के लिए मार्ग खोलने के निर्देश दिए गए थे। इस संबंध में दिनांक 12.12.2025 की स्थलीय निरीक्षण आख्या के आधार पर संबंधित विभागों से अनुमति प्राप्त कर मेला अवधि समाप्त होने के पश्चात प्रभावी कार्यवाही किए जाने के निर्देश दिए गए।

 

 

परिवहन एवं पुलिस विभाग को निर्देशित किया गया कि अपर जिलाधिकारी (नगर) सत्यम मिश्र से समन्वय स्थापित कर ई-रिक्शा संचालन हेतु विस्तृत योजना, कलर कोडिंग एवं रूट निर्धारण किया जाए। साथ ही सिविल लाइंस क्षेत्र को ‘नो ई-रिक्शा जोन’ घोषित करने की कार्यवाही सुनिश्चित की जाए।

बैठक में “नो फ्यूल, नो हेल्मेट” अभियान को सख्ती से लागू करने, नगर निगम एवं पीडीए द्वारा पीए सिस्टम के माध्यम से सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम चलाने तथा बिना फिटनेस वाले स्कूली वाहनों पर सघन प्रवर्तन कार्रवाई के निर्देश दिए गए।

जाड़े के मौसम में घने कोहरे को देखते हुए वाहनों पर रेट्रो-रिफ्लेक्टिव टेप अनिवार्य रूप से लगाने के निर्देश दिए गए। आईटीएमएस द्वारा किए गए चालानों की मासिक सूचना एसओपी के अनुसार उपलब्ध कराने को कहा गया।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी को निर्देशित किया गया कि शहर से जुड़े राष्ट्रीय राजमार्गों के समीप स्थित ट्रामा सेंटर, निजी एवं सरकारी अस्पतालों को पूरी तरह क्रियाशील रखा जाए, ताकि दुर्घटना के घायलों को समय पर समुचित उपचार मिल सके। आगामी बैठक में मेडिकल कॉलेज प्रयागराज के एसआईसी/प्राचार्य को भी समिति में आमंत्रित करने के निर्देश दिए गए।

विद्यालयों एवं सार्वजनिक स्थलों पर सड़क सुरक्षा जागरूकता का व्यापक प्रचार-प्रसार करने तथा शून्य मृत्यु दर (ZFD) कार्यक्रम के अंतर्गत सेव लाइफ फाउंडेशन द्वारा तैयार रोड सेफ्टी प्लान के अनुसार क्रिटिकल कॉरिडोर का सर्वे कर एक सप्ताह में आख्या प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए।

जिलाधिकारी ने सभी संबंधित विभागों को बैठक में लिए गए निर्णयों का शत-प्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित करते हुए समयबद्ध आख्या प्रस्तुत करने के निर्देश दिए।

बैठक में मुख्य विकास अधिकारी श्रीमती हर्षिका सिंह, अपर जिलाधिकारी (नगर) सत्यम मिश्र, नगर मजिस्ट्रेट विनोद कुमार, विभिन्न विभागों के अभियंता, परिवहन, स्वास्थ्य, शिक्षा विभाग के अधिकारी, यातायात पुलिस, एनएचएआई, सेतु निगम, नगर निगम, प्रयागराज विकास प्राधिकरण तथा टेम्पो-टैक्सी यूनियन के पदाधिकारी उपस्थित रहे।

सहायक सूचना निदेशक एवं जिला सूचना अधिकारी, प्रयागराज कार्यालय द्वारा प्राप्त समाचार।

अरुण मित्र समाचार पत्र एवं दैनिक आशा प्रहरी समाचार पत्र से —

उमेश चंद्र द्विवेदी एवं अरुण कुमार द्विवेदी।

 

Anveshi India Bureau

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments