कलर्स आफ कल्चरल एंड आर्ट फाउंडेशन की बैठक मुंशी राम प्रसाद की बगिया मुट्ठीगंज में आयोजित किया गया इस अवसर फाउंडेशन के पदाधिकारियों का गठन किया गया ।
इस अवसर फाउंडेशन के संरक्षक राजेश केसरवानी एवं रमेश अग्रहरि ने आशीष कुमार गुप्ता को अध्यक्ष एवं महामंत्री राहुल कुमार को घोषित किया इसके अलावा उपाध्यक्ष संजीव कुमार एवं अंशू दीप धुसिंया, कोषाध्यक्ष रवि कुमार कुशवाहा, मंत्री उज्जवल जायसवाल, कार्य समिति सदस्य अर्श शर्मा एश्मीत सागर, गौरव अग्रहरि मनोनीत किए गए ।
इस अवसर संरक्षक राजेश केसरवानी ने मनोनीत हुए सभी पदाधिकारी को बधाई देते हुए कहा कि फाउंडेशन कला एवं कलाकारों के हित के लिए कार्य करेगी ।
बधाई देने वालों में शत्रुघ्न जायसवाल, किशन चंद्र जायसवाल,अजय अग्रहरि कमलेश केसरवानी, नीरज केसरवानी, श्रेष्ठ चौरसिया, दीपक केसरवानी, आदि फाउंडेशन के कार्यकर्ता रहे।
Anveshi India Bureau



