प्रयागराज। माघ मेला-2026 के सकुशल एवं निर्विघ्न आयोजन के दृष्टिगत पुलिस उपायुक्त नगर एवं सहायक पुलिस आयुक्त कर्नलगंज द्वारा बुधवार को रिजर्व पुलिस लाइन में कर्नलगंज सर्किल के समस्त थाना प्रभारी, चौकी प्रभारी तथा ड्यूटी पर तैनात अन्य अधिकारी एवं कर्मचारियों के साथ गोष्ठी आयोजित की गई।

गोष्ठी के दौरान अधिकारियों ने मेला ड्यूटी को लेकर विस्तार से ब्रीफिंग करते हुए कानून-व्यवस्था, यातायात प्रबंधन, भीड़ नियंत्रण तथा श्रद्धालुओं की सुरक्षा को प्राथमिकता देने के निर्देश दिए। साथ ही सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को अपने-अपने दायित्वों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करने तथा किसी भी आपात स्थिति में त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।
गोष्ठी में मेला व्यवस्था को सुव्यवस्थित बनाए रखने हेतु आपसी समन्वय एवं सतर्कता पर विशेष बल दिया गया।
Anveshi India Bureau



