Wednesday, March 4, 2026
spot_img
HomePrayagrajPrayagraj : सपा नेता संदीप यादव को पुलिस ने लिया हिरासत में,...

Prayagraj : सपा नेता संदीप यादव को पुलिस ने लिया हिरासत में, सीएम योगी के आने से पहले हरकत में आया प्रशासन

समाजवादी पार्टी शहर उत्तरी विधानसभा से प्रत्याशी रहे सपा नेता संदीप यादव को झूंसी पुलिस ने शनिवार को हिरासत में ले लिया। संदीप उस समय माघ मेले में मुलायम सिंह यादव स्मृति सेवा संस्थान के अपने शिविर में मौजूद थे।

समाजवादी पार्टी शहर उत्तरी विधानसभा से प्रत्याशी रहे सपा नेता संदीप यादव को झूंसी पुलिस ने शनिवार को हिरासत में ले लिया। संदीप उस समय माघ मेले में मुलायम सिंह यादव स्मृति सेवा संस्थान के अपने शिविर में मौजूद थे। पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया। पुलिस का कहना है कि सीएम योगी के आगमन के मद्देनजर ऐहतियात के तौर पर संदीप यादव को पकड़ा गया है। पुलिस के पहुंचने पर काफी भीड़ जमा हो गई और सपा कार्यकर्ता नारेबाजी करने लगे। इसके बाद काफी फोर्स मौके पर पहुंच गई और संदीप यादव को थाने ले जाया गया।

संदीप यादव ने लगाया है शिविर
सपा नेता संदीप यादव की ओर से माघ मेले में मुलायम सिंह यादव स्मृति सेवा संस्थान के नाम से जमीन आवंटित कराकर शिविर लगाया गया है। पिछले वर्ष महाकुंभ में पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव की प्रतिमा भी स्थापित की गई थी। इस बार प्रशासन ने मुलायम सिंह यादव की प्रतिमा स्थापित करने की अनुमति नहीं दी। ऐसा करने पर भूमि का आवंटन निरस्त करने की चेतावनी दी थी और इससे संबंधित पोस्टर भी शिविर के बाहर चस्पा कर दिया गया था। साथ ही संदीप यादव के खिलाफ गुंडा एक्ट की कार्रवाई कर दी गई। इसके बाद शिविर में मुलायम सिंह यादव की प्रतिमा न लगाकर राधाकृष्ण की मूर्ति स्थापित कर दी गई है। इसको लेकर पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने भाजपा सरकार और मेला प्रशासन पर निशाना साधा था।
Courtsyamarujala.com
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments