Wednesday, March 4, 2026
spot_img
HomePrayagrajMagh Mela 2026: सीएम योगी बोले- पौष पूर्णिमा की तरह पूरी भव्यता...

Magh Mela 2026: सीएम योगी बोले- पौष पूर्णिमा की तरह पूरी भव्यता से होंगे मेले के सभी प्रमुख स्नान

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आगामी पांच प्रमुख स्नान पर्वों को भव्य और सुरक्षित ढंग से संपन्न कराने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि पौष पूर्णिमा की तरह ही आने वाले सभी पर्वों पर श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।

 

सीएम योगी ने कहा कि पौष पूर्णिमा की तरह आने वाले पांचों प्रमुख स्नान पर्व भी पूरी भव्यता और सुरक्षा के साथ संपन्न कराए जाएंगे। प्रशासन का अनुमान था कि पौष पूर्णिमा पर करीब 15 लाख श्रद्धालु आएंगे लेकिन लगभग 31 लाख श्रद्धालुओं ने त्रिवेणी में आस्था की डुबकी लगाई।

पत्रकारों से बातचीत में सीएम योगी ने कहा कि उन्हें भगवान रामानंदजी की 726वीं पावन जयंती पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। जन्मोत्सव के अवसर पर मेले की तैयारी की भी समीक्षा की।

श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए पब्लिक एड्रेस सिस्टम के साथ-साथ मेला सेवा से जुड़े मोबाइल एप का शुभारंभ किया गया है। कल्पवासी या श्रद्धालु को यदि किसी प्रकार की सेवा या जानकारी की आवश्यकता हो, तो वह मोबाइल एप के माध्यम से प्रशासन से संपर्क कर सकता है और सेवाओं का लाभ ले सकता है।

Courtsyamarujala.com
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments