Monday, February 2, 2026
spot_img
HomePrayagrajरोटरी क्लब ऑफ प्रयागराज संगम द्वारा “वोकेशनल अवॉर्ड – 2026” का भव्य...

रोटरी क्लब ऑफ प्रयागराज संगम द्वारा “वोकेशनल अवॉर्ड – 2026” का भव्य आयोजन

रोटरी इंटरनेशनल के आदर्श वाक्य “Unite for Good” को आत्मसात करते हुए रोटरी क्लब ऑफ प्रयागराज संगम द्वारा समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले विशिष्ट व्यक्तियों के सम्मान हेतु “Vocational Award – 2026” समारोह का भव्य आयोजन 31 जनवरी 2026 को प्रयागराज में किया गया।

इस गरिमामय समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में प्रयागराज नगर के प्रथम नागरिक, माननीय महापौर श्री गणेश केसरवानी जी की विशेष उपस्थिति रही। अपने उद्बोधन में महापौर श्री केसरवानी जी ने समाज निर्माण में समर्पित कर्मयोगियों की भूमिका की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के सम्मान न केवल उत्कृष्ट कार्यों को मान्यता देते हैं, बल्कि समाज को सकारात्मक दिशा भी प्रदान करते हैं।

समारोह में उन महानुभावों को सम्मानित किया गया, जिन्होंने अपने-अपने व्यवसाय एवं कार्यक्षेत्र में ईमानदारी, व्यावसायिक उत्कृष्टता, उच्च नैतिक मूल्यों तथा समाज सेवा के माध्यम से अनुकरणीय उदाहरण प्रस्तुत किया है।

वोकेशनल अवॉर्ड – 2026 से इस वर्ष जिन विभूतियों को सम्मानित किया गया, वे हैं—

  1. श्री उदित नारायण शुक्ला

  2. श्रीमती मधु श्रीवास्तव

  3. श्री हरिराम द्विवेदी

  4. डॉ. पवन जायसवाल

  5. श्री राजेश वर्मा

  6. श्री अभिषेक शुक्ला

सभी सम्मानित व्यक्तियों को उनके निरंतर समर्पण, सामाजिक उत्थान में योगदान, समुदाय को सशक्त बनाने तथा उच्च नैतिक मानकों के पालन हेतु प्रशस्ति पत्र (Certificate of Appreciation) प्रदान किए गए।

कार्यक्रम की अध्यक्षता रोटेरियन पवन जी श्रीवास्तव, अध्यक्ष (2025-26), रोटरी क्लब ऑफ प्रयागराज संगम ने की।
विशेष अतिथि के रूप में सहायक मंडलाध्यक्ष रोटेरियन डॉ. अस्तित्व अग्रवाल, रोटरी डिस्ट्रिक्ट 3120 (2025-26) उपस्थित रहे। उन्होंने अपने प्रेरणादायक संबोधन में कहा—
“वोकेशनल अवॉर्ड उन कर्मयोगियों को सम्मानित करने का माध्यम है, जो निस्वार्थ भाव से समाज के लिए कार्य करते हुए आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा स्रोत बनते हैं।”

कार्यक्रम के दौरान रोटरी क्लब ऑफ प्रयागराज संगम द्वारा यह संकल्प भी दोहराया गया कि रोटरी सदैव सेवा, सद्भाव, नैतिकता एवं सामाजिक उत्तरदायित्व के मूल्यों के साथ समाज निर्माण हेतु निरंतर कार्य करता रहेगा।

समारोह का समापन धन्यवाद ज्ञापन एवं सभी सम्मानितजनों के उज्ज्वल भविष्य की मंगलकामनाओं के साथ किया गया

Anveshi India Bureau

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments