Monday, February 2, 2026
spot_img
HomePrayagrajपहलगाम की बर्फीली चोटियों पर प्रयागराज का परचम, 15 यूपी बटालियन एनसीसी...

पहलगाम की बर्फीली चोटियों पर प्रयागराज का परचम, 15 यूपी बटालियन एनसीसी के कैडेट्स बढ़ा रहे हैं प्रदेश का गौरव

राष्ट्रीय कैडेट कोर (एनसीसी) निदेशालय उत्तर प्रदेश का प्रतिनिधित्व करते हुए एनसीसी ग्रुप मुख्यालय प्रयागराज अंतर्गत 15वीं यूपी बटालियन एनसीसी प्रयागराज के कैडेट जम्मू-कश्मीर में आयोजित माउंटेनियरिंग एवं स्कीइंग कोर्स में प्रतिभाग कर प्रदेश एवं जनपद का मान बढ़ा रहे हैं।

इस प्रतिष्ठित प्रशिक्षण कार्यक्रम में कॉर्पोरल अवनीश कुमार मौर्य एवं कैडेट अंश चौरसिया सहभागिता कर रहे हैं। यह पर्वतारोहण एवं शीतकालीन खेल प्रशिक्षण 19 जनवरी से 02 फरवरी 2026 तक जम्मू-कश्मीर के पहलगाम एवं सोनमर्ग क्षेत्र में आयोजित किया जा रहा है।

 

 

 

कश्मीर की मनोहारी वादियों में स्थित जवाहर पर्वतारोहण एवं शीतकालीन खेल संस्थान के सान्निध्य में संचालित इस कोर्स के माध्यम से कैडेट्स कठिन भौगोलिक एवं जलवायु परिस्थितियों में साहस, अनुशासन, आत्मविश्वास तथा नेतृत्व कौशल का व्यवहारिक प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं। बर्फ से ढकी पर्वत चोटियों पर अभ्यास करते हुए कैडेट अपने शारीरिक एवं मानसिक सामर्थ्य को सुदृढ़ करने के साथ-साथ एनसीसी के मूल मंत्र “एकता और अनुशासन” को भी साकार कर रहे हैं।

15 यूपी बटालियन एनसीसी प्रयागराज की कमान अधिकारी कर्नल ऋतु श्रीवास्तव रावत के कुशल नेतृत्व, मार्गदर्शन एवं प्रेरणादायी निर्देशन में कैडेट्स निरंतर साहसिक गतिविधियों में सक्रिय सहभागिता निभा रहे हैं। उनका यह प्रयास यह सिद्ध करता है कि प्रयागराज की धरती केवल संगम और संस्कृति की ही नहीं, बल्कि शौर्य, संकल्प और राष्ट्रसेवा की भी सशक्त पहचान है।

पहलगाम की राजसी पर्वतमालाओं के मध्य प्रशिक्षण प्राप्त करते ये कैडेट हर कदम पर नई ऊँचाइयों को छूते हुए उत्तर प्रदेश, प्रयागराज एवं 15 यूपी बटालियन एनसीसी प्रयागराज के गौरव को राष्ट्रीय पटल पर और अधिक उज्ज्वल कर रहे हैं। यह उपलब्धि आने वाली पीढ़ी के कैडेट्स के लिए प्रेरणास्रोत बनेगी तथा राष्ट्र निर्माण में एनसीसी की भूमिका को और अधिक सुदृढ़ करेगी।

 

Anveshi India Bureau

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments