Monday, February 2, 2026
spot_img
HomePrayagrajकानपुर की महापौर का प्रयागराज आगमन पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया भव्य...

कानपुर की महापौर का प्रयागराज आगमन पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत

कानपुर की महापौर प्रमिला पांडे का प्रयागराज आगमन पर भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर उन्होंने भारद्वाज पुरम (अल्लापुर) में पार्टी कार्यकर्ताओं से भेंट की।

महापौर प्रमिला पांडे ने केंद्र सरकार द्वारा प्रस्तुत आम बजट पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि आज का बजट ऐतिहासिक है। इसमें देश की नारी शक्ति का सशक्त प्रतिबिंब स्पष्ट रूप से झलकता है। महिला वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा लगातार नौवीं बार बजट प्रस्तुत किया जाना अपने-आप में एक नया कीर्तिमान है।

उन्होंने कहा कि यह बजट अपार अवसरों का राजमार्ग है, जो वर्तमान के सपनों को साकार करता है और भारत के उज्ज्वल भविष्य की मजबूत नींव रखता है। यह बजट 2047 तक विकसित भारत के लक्ष्य को प्राप्त करने की दिशा में एक मजबूत आधार प्रदान करता है।

महापौर ने आगे कहा कि देश में 10 करोड़ से अधिक महिलाएं स्वयं सहायता समूहों (SHGs) से जुड़ी हैं और यह अभियान अत्यंत सफल रहा है। महिलाओं द्वारा निर्मित और संचालित SHGs के आधुनिक इकोसिस्टम को विकसित करने को इस बजट में विशेष प्राथमिकता दी गई है। सरकार का उद्देश्य है कि हर घर में लक्ष्मी का वास हो।

उन्होंने यह भी कहा कि भारत की कृषि, डेयरी और मत्स्य पालन क्षेत्र को केंद्र सरकार ने हमेशा सर्वोच्च प्राथमिकता दी है। इस बजट में नारियल, कोको, काजू और चंदन की खेती से जुड़े किसानों के लिए कई महत्वपूर्ण कदम उठाए गए हैं।

भाजपा मीडिया प्रभारी राजेश केसरवानी ने बताया कि महापौर प्रमिला पांडे माघी पूर्णिमा के अवसर पर संगम में स्नान एवं दर्शन हेतु प्रयागराज पधारी थीं।

इस अवसर पर भाजपा मीडिया प्रभारी राजेश केसरवानी, वरुण केसरवानी, सुशील जैन, आशीष कुमार बाली, मनोज कुमार, मारूत्या नंद, अजय अग्रहरि, शत्रुघ्न जायसवाल, नीरज केसरवानी, पार्षद रितेश मिश्रा, सुनील केसरवानी, दीपक केसरवानी सहित अनेक भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

 

Anveshi India Bureau

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments