Tuesday, February 3, 2026
spot_img
HomePrayagrajश्री अग्रसेन अग्रवाल समाज द्वारा माघी पूर्णिमा के अवसर पर माघ मेला...

श्री अग्रसेन अग्रवाल समाज द्वारा माघी पूर्णिमा के अवसर पर माघ मेला में विशाल भंडारे का आयोजन

माघ मेला 2026 के पावन अवसर पर अरैल क्षेत्र में स्थित श्री अग्रसेन अग्रवाल समाज, प्रयागराज के शिविर में माघी पूर्णिमा के शुभ दिन एक विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। यह सेवा कार्यक्रम अग्रवाल युवा महिला मंडल की सदस्य रीमा अग्रवाल के सौजन्य से आयोजित हुआ, जिसे अग्रवाल युवा मंडल एवं अग्रवाल युवा महिला मंडल के संयुक्त तत्वावधान में सफलतापूर्वक संपन्न किया गया।

इस भंडारे में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं, कल्पवासियों एवं मेला क्षेत्र में आए नागरिकों ने प्रसाद ग्रहण किया। आयोजन के दौरान सेवा, सहयोग एवं सामाजिक समरसता की भावना स्पष्ट रूप से देखने को मिली। समाज के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने पूर्ण समर्पण भाव से व्यवस्थाओं को संभालते हुए श्रद्धालुओं की सेवा की। आयोजन स्थल पर अनुशासन, स्वच्छता तथा सुव्यवस्थित सेवा व्यवस्था विशेष रूप से सराहनीय रही।

कार्यक्रम में श्री अग्रसेन अग्रवाल समाज, प्रयागराज के उपाध्यक्ष हरिश चन्द्र अग्रवाल (बिल्लू भैया), अग्रवाल युवा मंडल के अध्यक्ष अभिनव अग्रवाल, महामंत्री वैभव गोयल, मंत्री संकेत अग्रवाल, मंत्री येशा गोयल, प्रणव अग्रवाल सहित अनेक पदाधिकारी उपस्थित रहे।

वहीं अग्रवाल युवा महिला मंडल की ओर से महामंत्री डॉ. कीर्ति अग्रवाल, सदस्य रीमा अग्रवाल, कार्यकारिणी सदस्य राहुल अग्रवाल सहित अन्य पदाधिकारियों ने सक्रिय सहभागिता निभाई। कार्यक्रम में महामंत्री अभिषेक मित्तल की विशेष उपस्थिति भी रही।

इस अवसर पर अग्रवाल युवा मंडल के अध्यक्ष अभिनव अग्रवाल ने कहा कि माघी पूर्णिमा के पावन अवसर पर आयोजित यह भंडारा समाज की सेवा भावना का प्रतीक है तथा श्रद्धालुओं की सुविधा हेतु किए गए सामूहिक प्रयासों का परिणाम है।

अग्रवाल युवा महिला मंडल की महामंत्री डॉ. कीर्ति अग्रवाल ने कहा कि इस प्रकार के सेवा आयोजनों से समाज में आपसी सहयोग, करुणा एवं संगठनात्मक एकता को मजबूती मिलती है और महिला मंडल ने पूरे मनोयोग से इस पुनीत कार्य में योगदान दिया।

मीडिया प्रभारी मनीष गर्ग ने जानकारी देते हुए बताया कि श्री अग्रसेन अग्रवाल समाज, प्रयागराज द्वारा माघ मेला क्षेत्र में निरंतर सेवा कार्य किए जा रहे हैं, जो समाज की सामाजिक जिम्मेदारी एवं सामूहिक सहभागिता का सशक्त उदाहरण हैं। उन्होंने इस सफल आयोजन के लिए सभी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं सहयोगियों का आभार व्यक्त किया।

कार्यक्रम का समापन श्रद्धा, सेवा एवं सामाजिक समर्पण के भाव के साथ किया गया।

 

Anveshi India Bureau

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments