जय शिव सेना उत्तर प्रदेश के प्रांतीय अध्यक्ष अभिषेक ठाकुर के तत्वावधान में श्री वेद रक्षित धर्मगुरु श्री त्रिशूल भगवान की पुस्तिका एवं कैलेंडर का विमोचन श्री पंचायती अखाड़ा बड़ा उदासीन, कीडगंज स्थित प्रांगण में आयोजित कार्यक्रम के दौरान किया गया। विमोचन अखाड़ा के पूज्य बड़े महंत दुर्गा दास के कर-कमलों द्वारा संपन्न हुआ।
इस अवसर पर महंत दुर्गा दास ने कहा कि धर्मगुरु त्रिशूल भगवान सनातन धर्म संस्कृति की शौर्य परंपरा के प्रतीक हैं। उन्होंने कहा कि त्रिशूल भगवान शिव का अस्त्र है, जो सनातन धर्म और वेदों के संरक्षण का प्रतीक माना जाता है। सनातन संस्कृति की रक्षा और उसके मूल्यों के संवर्धन में ऐसे धार्मिक प्रतीकों की महत्वपूर्ण भूमिका रही है।
कार्यक्रम में महंत शिवानंद महाराज, महंत माधवानंद महाराज, जय शिव सेना के प्रांतीय अध्यक्ष अभिषेक ठाकुर, प्रांतीय महामंत्री राजेश केसरवानी, पार्षद रूद्रसेन जायसवाल सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
इसके अलावा सतेन्द्र तिवारी (लाल भाई), सुशील जैन, आलोक कुमार, सतीश जायसवाल, रमेश केसरवानी, अभिलाष केसरवानी, शत्रुघ्न जायसवाल सहित अन्य श्रद्धालु एवं संगठन पदाधिकारी भी कार्यक्रम में मौजूद रहे।
कार्यक्रम का समापन सनातन धर्म की रक्षा एवं सामाजिक एकता के संकल्प के साथ किया गया।
Anveshi India Bureau



