Saturday, February 14, 2026
spot_img
HomeUttar Pradeshप्रदेश के 74 जनपदों हेतु विधिक सेवा प्रचार वाहनों एवं राज्य स्तरीय...

प्रदेश के 74 जनपदों हेतु विधिक सेवा प्रचार वाहनों एवं राज्य स्तरीय मध्यस्थता हेल्पलाइन का भव्य शुभारम्भ

उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा माननीय उच्च न्यायालय, खंड पीठ लखनऊ के चीफ जस्टिस पोर्टिको में प्रदेश के 74 जिला विधिक सेवा प्राधिकरणों के लिए मल्टी यूटिलिटी विधिक सेवा प्रचार वाहनों के फ्लैग-ऑफ समारोह तथा राज्य मध्यस्थता हेल्पलाइन के शुभारंभ का भव्य आयोजन किया गया। यह पहल सुदूर ग्रामीण क्षेत्रों तक विधिक जागरूकता पहुँचाने और विवादों के त्वरित निस्तारण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

कार्यक्रम का शुभारंभ माननीय न्यायमूर्ति श्री विक्रम नाथ, न्यायाधीश, सर्वोच्च न्यायालय एवं कार्यपालक अध्यक्ष, राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, नई दिल्ली द्वारा किया गया।

इस अवसर पर माननीय न्यायमूर्ति श्री पंकज मित्तल, न्यायाधीश, सर्वोच्च न्यायालय; माननीय न्यायमूर्ति श्री अरुण भंसाली, मुख्य न्यायाधीश, इलाहाबाद उच्च न्यायालय; माननीय न्यायमूर्ति श्री देवेंद्र कुमार उपाध्याय, मुख्य न्यायाधीश, दिल्ली उच्च न्यायालय; माननीय न्यायमूर्ति श्री एस. चंद्रशेखर, मुख्य न्यायाधीश, बॉम्बे उच्च न्यायालय; तथा माननीय न्यायमूर्ति श्री महेश चंद्र त्रिपाठी सहित अन्य न्यायमूर्तिगण उपस्थित रहे। उत्तर प्रदेश शासन एवं राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के वरिष्ठ अधिकारीगण भी कार्यक्रम में सम्मिलित हुए।

राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार, प्रदेश के प्रत्येक जिला विधिक सेवा प्राधिकरण को विधिक जागरूकता हेतु विशेष प्रचार वाहन उपलब्ध कराए गए हैं। इन वाहनों का उद्देश्य जनपदों के अत्यंत पिछड़े एवं ग्रामीण क्षेत्रों में निःशुल्क विधिक सेवाओं एवं जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी अंतिम व्यक्ति तक पहुँचाना है। इस परियोजना हेतु वित्तीय प्रबंध राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, नई दिल्ली द्वारा किया गया है।

 

इस अवसर पर उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण की “मध्यस्थता हेल्पलाइन” 1800-180-1212 का भी विधिवत शुभारंभ किया गया। इस हेल्पलाइन के माध्यम से आमजन अपने विवादों के समाधान हेतु मध्यस्थता प्रक्रिया से संबंधित निःशुल्क परामर्श एवं आवश्यक जानकारी प्राप्त कर सकेंगे। यह डिजिटल पहल वैकल्पिक विवाद निस्तारण प्रणाली को सुदृढ़ करने तथा न्याय को सरल, त्वरित एवं सुलभ बनाने की दिशा में मील का पत्थर सिद्ध होगी।

कार्यक्रम का सफल संचालन डॉ. मनु कलिया, सदस्य सचिव, उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा किया गया। उनके कुशल संचालन एवं विषय पर गहन पकड़ ने कार्यक्रम को अत्यंत व्यवस्थित एवं गरिमापूर्ण बनाया। उनकी प्रस्तुत रूपरेखा एवं संबोधन की उपस्थित अतिथियों द्वारा सराहना की गई। आयोजन की सूक्ष्म योजना और समन्वय ने कार्यक्रम की सफलता में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

 

Anveshi India Bureau

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments