परिजनों का आरोप है कि बेटे के साथ कोचिंग में पढ़ने वाली छात्रा अपने दोस्तों संग उसे ब्लैकमेल कर धमकी देती थी। उसने ही आत्महत्या के लिए उकसाया है। एक कागज में युवती ने लिखा था ‘जाओ, मर जाओ।’
घटना के बाद परिजनों ने छात्रा के हॉस्टल और थाने का घेराव कर हंगामा किया। पुलिस ने मुख्य आरोपी युवती समेत छह के खिलाफ एफआईआर दर्ज की। आशुतोष शहर के एक इंटर कॉलेज में 12वीं में पढ़ने के साथ ही कोचिंग करता था।
टैगोर टाउन फतेहपुर बिछुवा निवासी होमगार्ड विनोद कुमार गिरि पीआरवी डायल-112 में बतौर ड्राइवर हैं। इनके दो मकान हैं। वह मां, पत्नी, बेटी निधि और बेटे आशुतोष के साथ रहते हैं। विनोद की बहन की तबीयत खराब होने पर परिवार दूसरे में मकान में चला गया।
इस दौरान आशुतोष घर में अकेला था। विनोद ने बताया कि शनिवार सुबह छह बजे बेटे को जगाने पहुंचे तो शटर की सिटकनी लगी थी। आवाज देने पर जवाब नहीं मिला। शटर उठाने पर देखा तो आशुतोष फंदे से लटकता मिला। सूचना पर पुलिस और फॉरेंसिक टीम पहुंची।
वहीं, घटना के बाद परिजनों ने छात्रा के लॉज के बाहर हंगामा कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस छात्रा को निकालकर थाने ले गई। इसके बाद परिजन थाने पहुंच गए और आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई करने की मांग की। चार घंटे थाने का घेराव होने के बाद मामला शांत हुआ।
आरोप- दुष्कर्म में फंसाने की दी थी धमकी
पिता ने पुलिस को बताया कि कोचिंग पढ़ने के दौरान आशुतोष की एक युवती से दोस्ती हुई थी। वह एक गर्ल्स हॉस्टल में रहती है। दोस्ती के बाद से ही उसने ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया। वह धन उगाही करती थी।
बेटे ने कहा कि मेरे पास पैसे नहीं है, अब नहीं दे पाऊंगा तो उसने दुष्कर्म के आरोप में फंसाने की धमकी दी। आरोप है कि युवती ने दोस्तों संग मिलकर हत्या करने की धमकी भी दी थी। विनोद ने बताया कि बेटे ने एक दिन पहले ही इसकी जानकारी दी थी।
मोबाइल फोन पर मिली चैटिंग
पुलिस ने आशुतोष का मोबाइल फोन कब्जे में लिया। जांच में पता चला कि आशुतोष की युवती से बातचीत हुई है। इस दौरान कई चैटिंग भी मिली। जिसमें छोड़ने के अलावा कई और मैसेज हैं। पुलिस ने मैसेज को साक्ष्य के आधार पर रख लिया है।
एक कागज पर लिखा था, ‘जाओ, मर जाओ’
पुलिस को एक कागज मिला है जिसमें लिखा है, ‘जाओ, मर जाओ।’ नीचे युवती का नाम है। परिजनों का कहना है कि यह युवती ने लिखा है। पुलिस कागज में लिखे हैडराइटिंग का आपस में मिलान कर रही है। मूलरूप से प्रतापगढ़ निवासी युवती यहां पर प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी रही है।
परिजनों ने युवती समेत अन्य पर आत्महत्या के लिए उकसाने समेत अन्य आरोप लगाए हैं। तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में एफआईआर दर्ज कर ली गई है। जांच की जा रही है। – राजीव यादव, एसीपी, कर्नलगंज
वेलेंटाइन-डे पर टूट गई नौ महीने से बंधी रिश्तों की डोर
प्रयागराज के जार्जटाउन थाना क्षेत्र स्थित कोचिंग में पढ़ने के दौरान अप्रैल-2025 में युवती और आशुतोष की दोस्ती हुई थी। महज नौ महीने ही बंधी इस रिश्ते की डोर वेलेंटाइन-डे के दिन टूट गई। पोस्टमार्टम हाउस आए परिजनों ने बताया कि आशुतोष वह पढ़ाई में बहुत तेज था।
वर्ष 2025 में कोचिंग उसका दाखिला करवाया गया। इसी कोचिंग में युवती प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करती थी। इस दौरान उसकी मुलाकात आशुतोष से हो गई। एक-दूसरे का मोबाइल नंबर शेयर हो गया था। इस दौरान आपस में बात होने लगी थी।
Courtsyamarujala.com



