Monday, February 16, 2026
spot_img
HomeUttar Pradeshदीनदयाल उपाध्याय राज्य ग्राम्य विकास संस्थान में प्रादेशिक प्रशिक्षण संवर्ग संगठन का...

दीनदयाल उपाध्याय राज्य ग्राम्य विकास संस्थान में प्रादेशिक प्रशिक्षण संवर्ग संगठन का चुनाव सम्पन्न

लखनऊ, 14 फरवरी 2026।


दीनदयाल उपाध्याय राज्य ग्राम्य विकास संस्थान, बख्शी का तालाब, लखनऊ में शनिवार को ग्राम विकास विभाग के समूह ‘क’, ‘ख’ एवं ‘ग’ श्रेणी के अधिकारियों/कर्मचारियों के प्रादेशिक प्रशिक्षण संवर्ग संगठन के पदाधिकारियों का चुनाव संपन्न हुआ।

चुनाव प्रक्रिया महानिदेशक एल. वेंकटेश्वर लू के निर्देशानुसार, पूर्व अपर निदेशक बी. डी. चौधरी के संरक्षकत्व एवं अध्यक्षता में तथा अपर निदेशक सुबोध दीक्षित के प्रशासनिक नियंत्रण में सम्पन्न कराई गई।

चुनाव परिणाम घोषित होने के उपरांत डॉ. धीरेन्द्र कुमार यादव, उप निदेशक/आचार्य, क्षेत्रीय ग्राम्य विकास संस्थान, अयोध्या को अध्यक्ष निर्वाचित किया गया। उपाध्यक्ष पद पर डॉ. सन्तोष कुमार गुप्ता, महामंत्री पद पर डॉ. मनीष चन्द्रा (जिला प्रशिक्षण अधिकारी, लखीमपुर), कोषाध्यक्ष पद पर डॉ. सत्येन्द्र कुमार गुप्ता (सहायक निदेशक/ यूपीएसआरएलएम राज्य स्तरीय प्रशिक्षण प्रकोष्ठ, नियंत्रक अधिकारी, संस्थान मुख्यालय) तथा उप मंत्री पद पर दिलीप कुमार निर्वाचित हुए।

इसके अतिरिक्त डॉ. विजय प्रताप यादव (प्रसार प्रशिक्षण अधिकारी) एवं डॉ. नवीन कुमार सिन्हा को सर्वसम्मति से निर्विरोध विशेष आमंत्रित सदस्य चुना गया।

चुनाव संबंधी समस्त कार्यक्रम सेवा निवृत्त उप निदेशकों के गहन परीक्षण में सम्पन्न हुआ। आयोजन की व्यवस्थाओं में संस्थान के सहायक निदेशक राजीव कुमार दुबे एवं डॉ. राजकिशोर यादव का सराहनीय योगदान रहा।

संस्थान प्रशासन ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए संगठन के सुदृढ़ संचालन की अपेक्षा व्यक्त की है।

Anveshi India Bureau

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments