प्रयागराज, 20 फरवरी 2026। प्रयागराज में अपर पुलिस आयुक्त (कानून व्यवस्था) डॉ. अजय पाल शर्मा द्वारा शुक्रवार को पुलिस कार्यालय में जनसुनवाई कर फरियादियों एवं शिकायतकर्ताओं की समस्याएं सुनी गईं।
जनसुनवाई के दौरान विभिन्न थाना क्षेत्रों से आए लोगों ने अपनी शिकायतें प्रस्तुत कीं। अपर पुलिस आयुक्त ने प्रत्येक प्रकरण को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक जांच एवं त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि आमजन की समस्याओं का समयबद्ध एवं निष्पक्ष निस्तारण पुलिस विभाग की प्राथमिकता है। जनसुनवाई के माध्यम से नागरिकों को सीधे वरिष्ठ अधिकारियों के समक्ष अपनी बात रखने का अवसर मिलता है, जिससे पारदर्शिता एवं विश्वास की भावना मजबूत होती है। इस दौरान पुलिस विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
Anveshi India Bureau



