Saturday, February 21, 2026
spot_img
HomePrayagrajएनयूजे प्रयागराज ने प्रशासनिक अधिकारियों को भेंट किया वार्षिक कैलेंडर

एनयूजे प्रयागराज ने प्रशासनिक अधिकारियों को भेंट किया वार्षिक कैलेंडर

प्रयागराज। नेशनल यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स इंडिया (एनयूजे) की प्रयागराज जिला इकाई के पदाधिकारियों ने सोमवार को विभिन्न प्रशासनिक अधिकारियों से शिष्टाचार भेंट कर संगठन का वार्षिक कैलेंडर भेंट किया।

प्रतिनिधिमंडल ने जिला अधिकारी मनीष कुमार वर्मा से मुलाकात कर संगठन की गतिविधियों से अवगत कराया। इसके पश्चात एसडीएम सदर अभिषेक सिंह, अपर जिला अधिकारी (प्रशासन) पूजा मिश्रा, अपर जिला अधिकारी (नगर) सत्यम मिश्रा, मुख्य राजस्व अधिकारी संजय कुमार पाण्डेय तथा सहायक सूचना अधिकारी गगन यादव से भी भेंट की गई।

इस अवसर पर अधिकारियों ने संगठन के कार्यों की सराहना करते हुए सकारात्मक एवं निष्पक्ष पत्रकारिता की आवश्यकता पर बल दिया। एनयूजे प्रतिनिधिमंडल ने पत्रकारों की समस्याओं तथा जनहित से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की।

कार्यक्रम में संगठन के जिला अध्यक्ष कुंदन श्रीवास्तव, महामंत्री अखिलेश शुक्ला, उपाध्यक्ष मधुर दरबारी, उपाध्यक्ष सुशांत त्रिपाठी, उपाध्यक्ष धर्मेंद्र श्रीवास्तव, मनोज कुमार, कोषाध्यक्ष अश्वनी श्रीवास्तव, सदस्य सलाहकार समिति देवेंद्र शुक्ला, मंत्री अमित श्रीवास्तव, मंत्री आनंद कुमार निषाद एवं फोटो जर्नलिस्ट सहित कई पदाधिकारी उपस्थित रहे।

सभी पदाधिकारियों ने प्रशासन और पत्रकारों के बीच बेहतर समन्वय बनाए रखने तथा जनहित के मुद्दों को प्रमुखता से उठाने का संकल्प व्यक्त किया।

 

Anveshi India Bureau

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments