Saturday, February 21, 2026
spot_img
HomePrayagrajRotary Prayagraj Sangam द्वारा DGND रोटेरियन मनकेश्वर नाथ पांडे जी का भव्य...

Rotary Prayagraj Sangam द्वारा DGND रोटेरियन मनकेश्वर नाथ पांडे जी का भव्य अभिनंदन समारोह संपन्न

Rotary Prayagraj Sangam द्वारा दिनांक 21 फरवरी 2026, शनिवार को प्रातः 9:00 बजे Hotel Ravisha Continental में मंडल 3120 के DGND रोटेरियन मनकेश्वर नाथ पांडे जी के सम्मान में एक गरिमामय एवं प्रेरणादायी अभिनंदन समारोह का सफल आयोजन किया गया।

समारोह में क्लब के चार्टर प्रेसिडेंट रोटेरियन ऋषि अग्रवाल, क्लब अध्यक्ष रोटेरियन पवन जी श्रीवास्तव, सचिव सचिन उपाध्याय, पूर्व अध्यक्ष रोटेरियन डॉ. अमित त्रिपाठी, पूर्व अध्यक्ष रोटेरियन अविनाश कुमार, पूर्व अध्यक्ष रोटेरियन विकास गुप्ता सहित अनेक वरिष्ठ एवं सक्रिय सदस्य उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का प्रभावशाली एवं सुव्यवस्थित मंच संचालन पूर्व अध्यक्ष रोटेरियन मन्दीप श्रीवास्तव द्वारा किया गया, जिन्होंने पूरे समारोह को गरिमा, ऊर्जा एवं भावनात्मक जुड़ाव के साथ संचालित किया।

अपने संबोधन में DGND रोटेरियन मनकेश्वर नाथ पांडे जी ने रोटरी के मूल मंत्र “Service Above Self” की भावना को जीवन में आत्मसात करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि रोटरी केवल एक संगठन नहीं, बल्कि सेवा, नेतृत्व और सामाजिक उत्तरदायित्व का सशक्त माध्यम है। उन्होंने आगामी सत्र हेतु अपनी प्राथमिकताओं एवं सेवा योजनाओं की रूपरेखा भी साझा की, जिससे उपस्थित सदस्यों में विशेष उत्साह एवं प्रेरणा का संचार हुआ।

समारोह में अमरेंद्र सिंह, अनुराग अस्थाना, विशाल तलवार, साधना श्रीवास्तव, रवींद्र शुक्ला, अरविंद शुक्ला, डॉ. गोपेश चौकसे, राजेश कुमार सहित अनेक गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के दौरान प्रातःकालीन नाश्ते की उत्तम व्यवस्था की गई थी, जिसने सौहार्दपूर्ण वातावरण में आपसी संवाद एवं आत्मीयता को और सुदृढ़ किया।

यह समारोह न केवल सम्मान का अवसर था, बल्कि रोटरी परिवार की एकजुटता, समर्पण और सेवा भावना का जीवंत उदाहरण भी बना। कार्यक्रम की सफलता ने यह सिद्ध किया कि रोटरी प्रयागराज संगम अपने नेतृत्व के प्रति सम्मान और सेवा के प्रति प्रतिबद्धता में सदैव अग्रणी रहेगा।

 

Anveshi India Bureau

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments