अग्रवाल युवा मंडल, प्रयागराज द्वारा मानव सेवा एवं सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना को सशक्त करते हुए सातवाँ स्वैच्छिक रक्तदान शिविर रविवार, 22 फरवरी 2026 को आन्हा ब्लड बैंक, सिविल लाइन्स, प्रयागराज में प्रातः 11 बजे से सफलतापूर्वक आयोजित किया गया। शिविर में युवाओं, महिलाओं एवं समाज के नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर रक्तदान किया तथा मानवता की सेवा का प्रेरणादायक संदेश दिया।
यह शिविर मंडल के “हर माह – रक्तदान अभियान” के अंतर्गत आयोजित किया गया, जिसका उद्देश्य जरूरतमंद मरीजों के लिए नियमित रक्त उपलब्ध कराना तथा समाज में रक्तदान के प्रति जागरूकता बढ़ाना है। शिविर के संयोजक राहुल अग्रवाल (प्रचार मंत्री, अग्रवाल युवा मंडल) रहे तथा मंडल के सभी सदस्यों ने सहयोग प्रदान किया। कार्यक्रम में अग्रवाल युवा महिला मंडल, प्रयागराज का विशेष सहयोग प्राप्त हुआ।
इस अवसर पर श्री अग्रसेन अग्रवाल समाज (पंजीकृत), प्रयागराज ने समाज के सभी बंधुओं से इस पुण्य कार्य में बढ़-चढ़कर भाग लेने एवं नियमित रक्तदाता बनने का आह्वान किया।
अग्रवाल युवा महिला मंडल की ओर से अध्यक्ष सारिका अग्रवाल, महामंत्री डॉ. कीर्ति अग्रवाल, कोषाध्यक्ष दीप्ति गुप्ता, वरिष्ठ उपाध्यक्ष डॉ. विनीता अग्रवाल तथा उपाध्यक्ष प्रियंका अग्रवाल, भूमि अग्रवाल और स्वाति अग्रवाल ने सक्रिय सहयोग प्रदान किया। वहीं श्री अग्रसेन अग्रवाल समाज, प्रयागराज (पंजीकृत) के महामंत्री अभिषेक मित्तल, सह-मंत्री प्रमय मित्तल, उपाध्यक्ष हरिशचंद्र अग्रवाल (बिल्लू भैया), सह-मंत्री आशीष अग्रवाल एवं नितिन अग्रवाल ने भी शिविर की सफलता में सहयोग दिया।
अग्रवाल युवा मंडल की कार्यकारिणी—अध्यक्ष अभिनव अग्रवाल, महामंत्री वैभव गोयल, उपाध्यक्ष तुषार गुप्ता, सह-मंत्री अंकित अग्रवाल तथा कार्यक्रम संयोजक राहुल अग्रवाल, अभिषेक जैन, प्रखर अग्रवाल एवं आयुष अग्रवाल—ने शिविर की व्यवस्थाओं का सफल संचालन किया।
शिविर में अभिषेक मित्तल, अधिवक्ता नितिन अग्रवाल, आशुतोष गोयल, भूमि अग्रवाल एवं अविनाश अग्रवाल सहित अनेक स्वयंसेवकों ने रक्तदान कर समाज सेवा का उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत किया।
अध्यक्ष अभिनव अग्रवाल ने कहा कि रक्तदान मानवता की सबसे बड़ी सेवा है और मंडल का लक्ष्य है कि कोई भी मरीज रक्त के अभाव में पीड़ित न रहे। उन्होंने युवाओं से नियमित रक्तदान करने का आह्वान किया।
अग्रवाल युवा महिला मंडल की महामंत्री डॉ. कीर्ति अग्रवाल ने कहा कि महिलाओं की सक्रिय भागीदारी से समाज सेवा के कार्य और अधिक सशक्त होते हैं। उन्होंने रक्तदान को जीवन बचाने वाला सरल एवं सुरक्षित दान बताया।
मीडिया प्रभारी मनीष गर्ग ने बताया कि मंडल का “हर माह रक्तदान” अभियान समाज में नई जागरूकता पैदा कर रहा है और भविष्य में भी इसी प्रकार सेवा कार्य निरंतर जारी रहेंगे।
मंडल ने समाज के सभी बंधुओं से अपील की है कि वे नियमित रक्तदाता बनकर मानवता की सेवा में अपना महत्वपूर्ण योगदान दें।
Anveshi India Bureau



