Monday, February 23, 2026
spot_img
HomePrayagrajPrayagraj : बमबाज गुड्डू मुस्लिम, शूटर साबिर और अरमान पर एक और...

Prayagraj : बमबाज गुड्डू मुस्लिम, शूटर साबिर और अरमान पर एक और एफआईआर दर्ज, तीनों पर है पांच-पांच लाख का इनाम

Umesh Pal Murder Case : उमेश पाल हत्याकांड के बाद से फरार चल रहे पांच-पांच लाख के इनामी अतीक अहमद के करीबी बमबाज गुड्डू मुस्लिम, शूटर अरमान और साबिर के खिलाफ एक और एफआईआर दर्ज की गई है। यह केस एयरपोर्ट थाने में थानाध्यक्ष विनय कुमार सिंह की ओर से दर्ज कराई गई है।

उमेश पाल हत्याकांड के बाद से फरार चल रहे पांच-पांच लाख के इनामी अतीक अहमद के करीबी बमबाज गुड्डू मुस्लिम, शूटर अरमान और साबिर के खिलाफ एक और एफआईआर दर्ज की गई है। यह केस एयरपोर्ट थाने में थानाध्यक्ष विनय कुमार सिंह की ओर से दर्ज कराई गई है। इनके खिलाफ जून 2025 में कोर्ट ने गैर जमानती वारंट जारी किया था। हाजिर न होने पर तीनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।

 

गुड्डू मुस्लिम निवासी चकनिरातुल चकिया थाना खुल्दाबाद, अरमान पुत्र शमीम निवासी महात्मा गांधी मार्ग सिविल लाइंस प्रयागराज और साबिरपुत्र नसीम निवासी मरियाडीह थाना धूमनगंज के खिलाफ धूमनगंज थाने में 2/3 गैंगस्टर के तहत केस दर्ज किया गया था। इसकी विवेचना एयरपोर्ट थाना प्रभारी विनय कुमार सिंह कर रहे हैं। इनके विरुद्ध 12 जून को न्यायालय की ओर से गैर जमानती वारंट जारी किया गया था, लेकिन यह तीनों बदमाश गिरफ्तार नहीं हो सके।

 

इसके बाद 13 नवंबर 2025 को न्यायालय ने 83 बीएनएसएस का आदेश निर्गत किया। जिसके अनुपालन में तीनों बदमाशों के घर पर मुनादी कराई गई। बावजूद इसके तीनों बदमाश न तो न्यायालय और न ही विवेचक के समक्ष आत्मसमर्मण किए। यह तीनों लगातार फरार चल रहे हैं। यह कृत्य दंडनीय अपराध है। इस मामले में तीनों के खिलाफ एयरपोर्ट थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है।

 

 

Courtsyamarujala.com

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments