Tuesday, February 24, 2026
spot_img
HomePrayagrajयुवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय के तत्वावधान में “विकसित भारत यूथ पार्लियामेंट...

युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय के तत्वावधान में “विकसित भारत यूथ पार्लियामेंट 2026” का सफल जिला स्तरीय आयोजन सम्पन्न

प्रयागराज। Shuruaat Foundation के सहयोग से आयोजित “विकसित भारत यूथ पार्लियामेंट 2026” का जिला स्तरीय कार्यक्रम गोल्डन जुबिली हॉल में उत्साहपूर्वक सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ ईश्वर शरण डिग्री कॉलेज के प्राचार्य डॉ. आनंद शंकर सिंह द्वारा दीप प्रज्ज्वलन कर किया गया।

अपने उद्घाटन संबोधन में डॉ. आनंद शंकर सिंह ने कहा कि युवा लोकतंत्र की सशक्त आवाज हैं और ऐसे मंच युवाओं को अपनी विचार शक्ति, तर्क क्षमता एवं नेतृत्व कौशल प्रदर्शित करने का अवसर प्रदान करते हैं।

कार्यक्रम का मुख्य विषय था – “50 वर्ष आपातकाल के : भारतीय लोकतंत्र के लिए सबक”। प्रतिभागियों ने निर्धारित समय सीमा में विषय पर प्रभावशाली एवं तार्किक प्रस्तुतियाँ दीं।

यूथ कनेक्ट सत्र में Shuruaat Foundation के संस्थापक एवं यूथ आइकॉन अभिषेक शुक्ला ने युवाओं को संबोधित करते हुए अपने सामाजिक कार्यों की वीडियो प्रस्तुति साझा की। उन्होंने कहा कि समाज के प्रत्येक वर्ग को शिक्षित करना युवाओं की जिम्मेदारी है। चाहे झुग्गी-झोपड़ियों में रहने वाले बच्चे हों या महलों में—हर परिस्थिति में सभी को शिक्षित करना ही विकसित भारत के निर्माण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।

निर्णायक मंडल के 5 सदस्यीय जूरी द्वारा प्रतिभागियों का मूल्यांकन पूर्णतः मेरिट के आधार पर किया गया। जूरी में अखिलेश पाण्डेय (सेवानिवृत्त भारतीय वन सेवा), प्रो. शिव हर्ष सिंह, सहायक प्रोफेसर डॉ. अरविंद मिश्रा, राज्य प्रशिक्षक महेश द्विवेदी तथा यूथ आइकॉन अभिषेक शुक्ला शामिल रहे।

उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर 10 प्रतिभागियों का चयन राज्य स्तरीय यूथ पार्लियामेंट हेतु किया गया, जो विधान सभा, लखनऊ में आयोजित होने वाले राज्य स्तरीय संसद सत्र में प्रतिभाग करेंगे।

कार्यक्रम के समापन पर प्रयागराज के जिला विकास अधिकारी गोपाल प्रसाद कुशवाहा ने चयनित विजेताओं को स्मृति चिन्ह एवं प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया।

टॉप 10 चयनित प्रतिभागी इस प्रकार हैं:

वंशिका पाठक

अनुपम मौर्या

सनिधि शेखर

अद्वै राय

अभिनय दुबे

अभिनव पांडेय

प्रशांत त्रिपाठी

श्रेया सिंह

श्वेतांक अग्रवाल

केतन मोदनवाल

कार्यक्रम में विजेताओं को प्रमाणपत्र एवं स्मृति चिन्ह प्रदान किए गए। प्रबंधन में योगदान देने वाले एनएसएस कार्यक्रम अधिकारियों—डॉ. रुचि गुप्ता, डॉ. शैलेश कुमार यादव, डॉ. आलोक मिश्रा, डॉ. गायत्री सिंह, डॉ. कृष्णा सिंह, डॉ. रेफ़ाक अहमद—को भी मंच पर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम का संचालन अमरेश दुबे द्वारा तथा प्रबंधन अदनान खान द्वारा किया गया। आयोजन में स्वाति, केतन, राज, शिव, शौर्य, अभय, निर्मल आदि ने सक्रिय योगदान दिया।

 

Anveshi India Bureau

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments