Wednesday, February 25, 2026
spot_img
HomeEntertainment‘डंकी जैसी फिल्म मुझे मिलना मुश्किल है’, क्यों तापसी पन्नू ने कही...

‘डंकी जैसी फिल्म मुझे मिलना मुश्किल है’, क्यों तापसी पन्नू ने कही ये बात? बोलीं- मैं सफल अभिनेत्री नहीं हूं

Taapsee Pannu: आखिर क्यों तापसी पन्नू का ये कहना है कि उनके लिए ‘डंकी’ जैसी फिल्म मिलना मुश्किल है? जानिए अपने करियर और फिल्मोग्राफी को लेकर क्या कुछ तापसी ने कहा…

 

अभिनेत्री तापसी पन्नू अपनी हालिया रिलीज फिल्म ‘अस्सी’ के लिए इन दिनों खूब तारीफें बटोर रही हैं। फिल्म को क्रिटिक्स ने काफी पसंद किया है और एक्टिंग की भी तारीफ हो रही है। तापसी अक्सर गंभीर मुद्दों पर आधारित फिल्में करती हैं। इसीलिए तापसी का मानना है कि ‘डंकी’ जैसी फिल्म उन्हें मिलना काफी मुश्किल होता है। उन्होंने ‘डंकी’ को अपनी फिल्मोग्राफी में एक तोहफा बताया है।

स्क्रीन के साथ बातचीत में तापसी पन्नू से जब पूछा गया कि ‘डंकी’ जैसी कमर्शियल फिल्म करने के बाद ‘अस्सी’ जैसी गंभीर और मुद्दे वाली फिल्म करने की प्रेरणा कहां से मिलती है? इस पर अभिनेत्री ने कहा कि ‘डंकी’ जैसी फिल्म मेरे जैसी अभिनेत्री के लिए मिलना मुश्किल है, क्योंकि मैं कोई कमर्शियल, मेनस्ट्रीम या सफल हीरोइन नहीं हूं।

 

Taapsee Pannu Thinks It Is Difficult For Her To Get A Film Like Dunki Because I Am Not A Successful Actress

 

मैं अपने इस दर्शक वर्ग से खुश हूं

आगे ‘डंकी’ जैसी कमर्शियल फिल्म मिलने के बारे में एक्ट्रेस ने कहा कि मुझे नहीं पता कि मुझे दूसरी फिल्म मिलने में कितना समय लगेगा। यह एक संघर्ष है क्योंकि उन्हें अभी भी इस बात को स्वीकार करना है कि, ‘हमें उसे पूरी तरह से सजे-धजे रूप में दिखाना होगा।’

मैंने अपने करियर की शुरुआत दक्षिण में बड़े पैमाने पर बनी फिल्मों से की। मैंने अपने हिंदी करियर की शुरुआत डेविड धवन के साथ की। इससे ज़्यादा कमर्शियल और बोल्ड फिल्म और क्या हो सकती है। फिर मैंने अनुभव सिन्हा और अनुराग कश्यप के साथ काम किया है।

निर्देशकों का चुनाव बहुत ही अनोखा होता है। मैं यह कर सकती हूं और वह कर सकती हूं। मुझे पता है कि किस चीज ने मुझे एक खास दर्शक वर्ग दिलाया। भले ही वह छोटा हो, लेकिन मुझे खुशी है कि मैंने उन लोगों का विश्वास जीता है। हर अभिनेत्री को यह सौभाग्य नहीं मिलता। इसलिए, यह मेरा अपना क्षेत्र है।

Taapsee Pannu Thinks It Is Difficult For Her To Get A Film Like Dunki Because I Am Not A Successful Actress

राजकुमार हिरानी ने किया है ‘डंकी’ का निर्देशन

राजकुमार हिरानी द्वारा निर्देशित ‘डंकी’ एक कॉमेडी-ड्रामा फिल्म है, जो इल्लीगल इमिग्रेशन टेक्निक ‘डंकी फ्लाइट’ पर आधारित है। फिल्म में शाहरुख खान ने मुख्य भूमिका निभाई है, उनके साथ तापसी, बोमन ईरानी, अनिल ग्रोवर और विक्रम कोचर भी हैं। विक्की कौशल ने फिल्म में कैमियो किया है। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सफल रही थी।

Taapsee Pannu Thinks It Is Difficult For Her To Get A Film Like Dunki Because I Am Not A Successful Actress
सिनेमाघरों में बनी हुई है ‘अस्सी’
‘अस्सी’ की बात करें तो अनुभव सिन्हा द्वारा निर्देशित यह फिल्म भारत में होने वाली दुष्कर्म जैसी घटनाओं पर आधारित है। फिल्म में बताया गया है कि देश में हर 20 मिनट में एक दुष्कर्म की घटना होती है। यानी हर दिन अस्सी दुष्कर्म होते हैं। फिल्म में तापसी पन्नू प्रमुख भूमिका में नजर आई हैं। उनके साथ फिल्म में कनी कुश्रुति, जीशान अय्यूब, कुमुद मिश्रा, मनोज पाहवा और सुप्रिया पाठक भी अहम भूमिकाओं में नजर आए हैं।
Courtsyamarujala.com
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments