देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘आत्मनिर्भर भारत’ और ‘विकसित भारत’ के विजन तथा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की निवेश-प्रोत्साहन नीति के अनुरूप उत्तर प्रदेश को वैश्विक निवेश एवं उन्नत प्रौद्योगिकी का प्रमुख केंद्र बनाने की दिशा में जर्मनी में महत्वपूर्ण पहल की गई।
जर्मनी प्रवास पर गए भारतीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व कर रहे उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कैबिनेट मंत्री (आईटी) सुनील कुमार के साथ अग्रणी अंतरराष्ट्रीय कंपनियों के प्रतिनिधियों से उच्चस्तरीय बैठकें कीं।

Fujikura के साथ उन्नत विनिर्माण पर चर्चा
उप मुख्यमंत्री ने जापान की बहुराष्ट्रीय कंपनी Fujikura Ltd. के वरिष्ठ प्रतिनिधियों के साथ उन्नत सेंसर प्रौद्योगिकी, स्वायत्त प्लेटफॉर्म और स्मार्ट इंफ्रास्ट्रक्चर से जुड़े विषयों पर विस्तृत विचार-विमर्श किया। बैठक में उत्तर प्रदेश में प्रोटोटाइपिंग एवं उन्नत विनिर्माण इकाई की स्थापना, ऑटोमोटिव व ई-व्हीकल सेक्टर के लिए स्मार्ट सेंसर निर्माण तथा अनुसंधान एवं नवाचार आधारित सहयोग मॉडल पर चर्चा हुई। कंपनी ने प्रदेश में निवेश को लेकर गहरी रुचि व्यक्त की।
Quantum-Systems के साथ ड्रोन निर्माण पर वार्ता
जर्मनी की अग्रणी ड्रोन निर्माता कंपनी Quantum-Systems GmbH के साथ तकनीक हस्तांतरण, संभावित निवेश मॉडल और उत्तर प्रदेश में उन्नत ड्रोन विनिर्माण एवं अनुसंधान केंद्र स्थापित करने पर चर्चा हुई। रक्षा एवं नागरिक उपयोग हेतु अत्याधुनिक UAV प्रणाली के विकास तथा डिफेंस कॉरिडोर के अंतर्गत औद्योगिक सहयोग पर सकारात्मक संवाद हुआ। कंपनी ने अपने मल्टी-डोमेन ड्रोन इकोसिस्टम का प्रस्तुतीकरण भी किया।
Telefónica O2 और HENSOLDT से रक्षा व दूरसंचार सहयोग
उप मुख्यमंत्री ने Telefónica O2 और HENSOLDT के साथ भी बैठक की। इनमें उन्नत संचार नेटवर्क, सुरक्षित कनेक्टिविटी, स्मार्ट इंफ्रास्ट्रक्चर, आधुनिक सेंसर, एवियोनिक्स सिस्टम, इलेक्ट्रॉनिक वारफेयर प्लेटफॉर्म और परीक्षण एवं उत्पादन हब की स्थापना की संभावनाओं पर चर्चा हुई।
कंपनी प्रतिनिधियों ने उत्तर प्रदेश के डिफेंस कॉरिडोर, मजबूत औद्योगिक आधारभूत संरचना और निवेश-अनुकूल नीतियों की सराहना करते हुए दीर्घकालिक साझेदारी में रुचि दिखाई।
उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि प्रदेश में सुदृढ़ कानून-व्यवस्था, विश्वस्तरीय एक्सप्रेस-वे नेटवर्क, डिफेंस कॉरिडोर, इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग क्लस्टर और पारदर्शी औद्योगिक नीतियां निवेशकों को आकर्षित कर रही हैं। उन्होंने आश्वस्त किया कि राज्य सरकार सिंगल विंडो क्लीयरेंस और त्वरित अनुमोदन सहित हर आवश्यक सहयोग प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है।
उन्होंने कहा कि जर्मनी में हुई ये बैठकें उत्तर प्रदेश को वैश्विक टेक्नोलॉजी, रक्षा विनिर्माण, दूरसंचार और स्मार्ट इंफ्रास्ट्रक्चर के क्षेत्र में अग्रणी स्थान दिलाने की दिशा में दूरगामी सिद्ध ।
Anveshi India Bureau



