Wednesday, February 25, 2026
spot_img
HomePrayagrajअंतर जनपदीय युवा आदान-प्रदान कार्यक्रम का सफल समापन, युवाओं को किया सम्मानित

अंतर जनपदीय युवा आदान-प्रदान कार्यक्रम का सफल समापन, युवाओं को किया सम्मानित

मेरा युवा भारत, प्रयागराज द्वारा युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार के तत्वावधान में आयोजित पाँच दिवसीय अंतर जनपदीय युवा आदान-प्रदान कार्यक्रम का समापन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। कार्यक्रम का निर्देशन उपनिदेशक जागृति पाण्डेय के मार्गदर्शन में किया गया।

इस आवासीय कार्यक्रम में जनपद रामपुर से आए 32 सदस्यीय युवा दल ने सक्रिय सहभागिता करते हुए विभिन्न शैक्षिक, सांस्कृतिक एवं नेतृत्व विकास गतिविधियों में भाग लिया। पूरे पाँच दिनों तक प्रतिभागियों के साथ रहकर केतन मोदनवाल और कुलदीप मिश्रा ने व्यवस्थाओं को सुचारु एवं सुदृढ़ बनाए रखा।

समापन अवसर पर ईश्वर शरण डिग्री कॉलेज के राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) प्रभारी डॉ. अरविंद कुमार मिश्रा तथा उपनिदेशक अनुराग यादव ने सभी प्रतिभागियों को प्रमाणपत्र प्रदान किए। टीम लीडर्स को प्रमाणपत्र एवं स्मृति-चिह्न देकर सम्मानित करते हुए भावभीनी विदाई दी गई।

 

अपने संबोधन में वक्ताओं ने कहा कि ऐसे कार्यक्रम युवाओं में राष्ट्रीय एकता, सामाजिक उत्तरदायित्व और नेतृत्व क्षमता के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने प्रयागराज की तंबुओं की नगरी की महत्ता, ज्ञान, आस्था और न्याय के संगम की विशिष्ट पहचान का उल्लेख करते हुए इलाहाबाद उच्च न्यायालय, भारतीय सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान, प्रयागराज तथा गंगा-यमुना-सरस्वती के त्रिवेणी संगम की वैश्विक पहचान पर प्रकाश डाला।

अरुण सिंह एवं पीयूष वरदान के नेतृत्व में आई टीम ने प्रयागराज की संस्कृति को निकट से समझा। कार्यक्रम के दौरान युवाओं ने क्षेत्र भ्रमण के साथ संगम घाट पर स्वच्छता अभियान चलाकर प्लास्टिक कचरा एकत्रित किया और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

पाँच दिवसीय कार्यक्रम में मानसिक स्वास्थ्य, संस्कृति, नैतिक मूल्यों, नेतृत्व एवं सतत विकास जैसे विषयों पर विशेषज्ञ सत्र आयोजित किए गए। प्रतिभागियों को संग्रहालय, आनंद भवन, गंगा टास्क फोर्स, भारद्वाज पार्क, अरैल घाट एवं वीआईपी घाट संगम सहित विभिन्न स्थलों का शैक्षिक एवं सांस्कृतिक भ्रमण भी कराया गया।

यह कार्यक्रम युवाओं के सर्वांगीण विकास तथा “एक भारत–श्रेष्ठ भारत” की भावना को सुदृढ़ करने की दिशा में एक प्रभावी पहल सिद्ध हुआ। कार्यक्रम में राज्य प्रशिक्षक महेश द्विवेदी, स्वयंसेवक निर्मल पांडे, अमरेश दुबे और राम अवध कुशवाहा सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

 

Anveshi India Bureau

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments