Saturday, March 14, 2026
spot_img
HomePrayagrajजिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने गैस एजेंसी का किया निरीक्षण

जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने गैस एजेंसी का किया निरीक्षण

कौशांबी। जिलाधिकारी कौशांबी एवं पुलिस अधीक्षक कौशांबी ने मंझनपुर स्थित कमला एचपी गैस एजेंसी का निरीक्षण किया। इस दौरान अधिकारियों ने एजेंसी की व्यवस्थाओं तथा सुरक्षा मानकों की गहन जांच की।

निरीक्षण के दौरान गैस सिलेंडरों के रख-रखाव, सुरक्षा व्यवस्था और वितरण प्रणाली का जायजा लिया गया। साथ ही एजेंसी में कार्यरत कर्मचारियों से विभिन्न व्यवस्थाओं के संबंध में आवश्यक जानकारी भी प्राप्त की गई।

जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने एजेंसी संचालकों को निर्देशित किया कि गैस सिलेंडरों के भंडारण और वितरण में सभी निर्धारित सुरक्षा मानकों का पूरी तरह पालन किया जाए तथा किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए। उन्होंने कहा कि आमजन की सुरक्षा सर्वोपरि है, इसलिए एजेंसी परिसर में सभी व्यवस्थाएं सुचारू और सुरक्षित ढंग से संचालित की जानी चाहिए।

Anveshi India Bureau

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments