15 मार्च रविवार को पथर्चट्टी रामलीला मैदान में कल्याणी लोकसभा सेवा समिति, प्रयागराज के तत्वावधान में 23 जोड़ों का सर्वजाती सामूहिक विवाह समारोह भव्य रूप से संपन्न कराया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक, समाजसेवी और स्थानीय लोग उपस्थित रहे।
समारोह के मुख्य अतिथि गणेश चंद्र केसरवानी, महापौर प्रयागराज, रहे। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि सर्वजाती सामूहिक विवाह जैसे आयोजन समाज के लिए एक महान यज्ञ के समान हैं। उन्होंने कहा कि इस धरती पर कन्यादान को सबसे बड़ा दान माना गया है और आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों की बेटियों का विवाह संपन्न कराना अत्यंत पुण्य का कार्य है।
महापौर ने संस्था की संस्थापिका अध्यक्ष रूपाली अवस्थी और कोषाध्यक्ष सचिन निषाद की सराहना करते हुए कहा कि संस्था द्वारा किया जा रहा यह कार्य उन गरीब परिवारों के लिए अत्यंत सहायक है, जिनकी बेटियों का विवाह आर्थिक अभाव के कारण नहीं हो पाता। उन्होंने संस्था को इस सराहनीय पहल के लिए बधाई और शुभकामनाएं दीं।
सामूहिक विवाह समारोह में सहयोग देने वालों में विनती अग्रवाल, सरिता सिंह, ज्योति जायसवाल, सुमन सिंह, रचना मिश्रा, रानी केसरवानी, निखिल कृष्णा, पंडित विष्णु देव मिश्रा, प्रेम श्रीवास्तव, डॉ. बी.के. कश्यप, अजय अग्रहरि, दीपमाला जी, डॉ. सतीश वैद्य, नितिन सचदेवा, अतुल खन्ना, अंजनी कुमार, एच.डी. हुसैन, उमंग ग्रोवर, सलीम शेरवानी, संजय केसरवानी, पदम लाल निषाद, रामशरण तिवारी, सतीश केसरवानी, मनीष केसरवानी और लक्ष्य फैशन सहित अनेक लोगों का विशेष योगदान रहा।
कार्यक्रम का संचालन एंकर पाखी नंदनी ने किया। इस अवसर पर सिविल डिफेंस के प्रमुख पदाधिकारी रौनक गुप्ता (सचिव), मनीष त्रिपाठी (वरिष्ठ संरक्षक), दुर्गेश कुमार गुप्त, वैष्णवी अवस्थी, विद्या अवस्थी और आकाश कुमार त्रिपाठी सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
यह सामूहिक विवाह समारोह सामाजिक समरसता, सहयोग और मानवता की भावना को मजबूत करने की दिशा में एक प्रेरणादायक पहल के रूप में सराहा गया।
Anveshi India Bureau



