Thursday, March 19, 2026
spot_img
HomeUttar Pradeshमंत्री नरेन्द्र कश्यप ने मंगलवार को डॉ० शकुन्तला मिश्रा राष्ट्रीय पुनर्वास विश्वविद्यालय,...

मंत्री नरेन्द्र कश्यप ने मंगलवार को डॉ० शकुन्तला मिश्रा राष्ट्रीय पुनर्वास विश्वविद्यालय, निर्माणाधीन लैब एवं छात्रावास का किया निरीक्षण

प्रदेश के पिछड़ा वर्ग कल्याण एवं दिव्यांगजन सशक्तीकरण राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) नरेन्द्र कश्यप ने मंगलवार को डॉ० शकुन्तला मिश्रा राष्ट्रीय पुनर्वास विश्वविद्यालय, मोहन रोड स्थित निर्माणाधीन लैब एवं छात्रावास का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान निर्माण कार्यों में गंभीर तकनीकी एवं गुणवत्ता संबंधी खामियां पाए जाने पर उन्होंने तत्काल प्रभाव से कार्य रुकवाने के निर्देश दिए।

निरीक्षण में ईंट और सीमेंट की गुणवत्ता संतोषजनक नहीं पाई गई। मौके पर ईंटों की मजबूती जांचने पर वे आसानी से टूट गईं, जिस पर मंत्री ने कड़ी नाराजगी व्यक्त की। साथ ही पिलरों की संरचना मानकों के अनुरूप न होने और दीवारों की कमजोर चिनाई जैसी खामियां भी सामने आईं।

मंत्री ने कार्यदायी संस्था और संबंधित अधिकारियों को फटकार लगाते हुए कहा कि शैक्षणिक संस्थानों में घटिया निर्माण किसी भी स्थिति में स्वीकार्य नहीं है। उन्होंने निर्देश दिए कि निर्माण कार्यों में केवल प्रमाणित एवं उच्च गुणवत्ता वाली सामग्री का ही उपयोग किया जाए तथा नियमित निगरानी सुनिश्चित की जाए।

उन्होंने विश्वविद्यालय प्रशासन को निर्देशित किया कि संबंधित संस्था को नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण लिया जाए और निर्धारित समयसीमा में सुधार कार्य पूर्ण कराया जाए।

मंत्री नरेन्द्र कश्यप ने चेतावनी दी कि यदि गुणवत्ता में सुधार नहीं हुआ तो ठेकेदार और एजेंसी को ब्लैकलिस्ट कर दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी। साथ ही निर्माण कार्यों की नियमित समीक्षा और प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश भी दिए गए।

उन्होंने कहा कि निर्माण कार्य निर्धारित मानकों के अनुरूप पूर्ण किए जाएं, ताकि विद्यार्थियों को सुरक्षित और सुविधाजनक शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध कराया जा सके।

Anveshi India Bureau

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments