लखनऊ, 19 मार्च 2026। उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने डॉ. केशवराव बलिराम हेडगेवार की जयंती के अवसर पर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर उन्होंने लखनऊ स्थित अपने सरकारी आवास, 7-कालिदास मार्ग पर डॉ. हेडगेवार के स्मृति चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित की।
उप मुख्यमंत्री ने कहा कि डॉ. हेडगेवार का सम्पूर्ण जीवन राष्ट्रसेवा, संगठन शक्ति और सांस्कृतिक जागरण के लिए समर्पित रहा। उनके विचार आज भी समाज को एक सशक्त, संगठित और आत्मनिर्भर भारत के निर्माण की दिशा में प्रेरित करते हैं। उन्होंने कहा कि उनके आदर्शों को आत्मसात करते हुए समाज में एकता, समरसता और राष्ट्रहित की भावना को और अधिक सुदृढ़ किया जाना चाहिए।
श्री मौर्य ने कहा कि डॉ. हेडगेवार द्वारा स्थापित मूल्यों के अनुरूप कार्य करना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि है।
इस अवसर पर उन्होंने यह भी कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार, नरेंद्र मोदी एवं योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में अंत्योदय के सिद्धांत को अपनाते हुए समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास और कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।
Anveshi India Bureau



