Wednesday, May 6, 2026
spot_img
HomeUttar PradeshUP: परिवहन निगम में 2584 महिला परिचालकों की होगी भर्ती, रोजगार मेले...

UP: परिवहन निगम में 2584 महिला परिचालकों की होगी भर्ती, रोजगार मेले से होगा चयन; जानें डेट और अप्लाई का तरीका

यूपी में परिवहन निगम में 2584 महिला परिचालकों की भर्ती की जाएगी। रोजगार मेले से इनका चयन किया जाएगा। आगे पढ़ें और जानें डेट व अप्लाई करने का तरीका…

उत्तर प्रदेश परिवहन निगम में महिलाओं को रोजगार का बड़ा अवसर मिलने जा रहा है। प्रदेश सरकार के निर्देश पर 2584 पदों पर संविदा के आधार पर महिला परिचालकों की भर्ती की जाएगी। इसके लिए प्रदेश के विभिन्न मंडलों में रोजगार मेले आयोजित किए जाएंगे।

परिवहन राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दयाशंकर सिंह ने बताया कि भर्ती प्रक्रिया को पारदर्शी और सरल रखा गया है। अभ्यर्थियों का चयन इंटरमीडिएट में प्राप्त अंकों के आधार पर मेरिट बनाकर किया जाएगा। इसके साथ ही सीसीसी (कंप्यूटर) प्रमाणपत्र अनिवार्य होगा।

 

उन्होंने बताया कि एनसीसी ‘बी’ प्रमाणपत्र, एनएसएस व भारत स्काउट एवं गाइड के राज्य या राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त अभ्यर्थियों को मेरिट में पांच प्रतिशत अतिरिक्त वेटेज दिया जाएगा। इससे प्रतिभावान और अनुशासित अभ्यर्थियों को प्राथमिकता मिल सकेगी। सबसे खास बात यह है कि चयनित महिला अभ्यर्थियों को उनके गृह जनपद के तहत आने वाले डिपो में ही तैनाती दी जाएगी। इससे उन्हें दूर-दराज जाने की परेशानी नहीं होगी।

भर्ती के लिए 25, 28 और 30 मार्च व एक अप्रैल 2026 को प्रदेश के अलग-अलग क्षेत्रों में रोजगार मेले आयोजित किए जाएंगे। इनमें सहारनपुर, झांसी, कानपुर, प्रयागराज, वाराणसी, लखनऊ और गोरखपुर समेत कई मंडल शामिल हैं। इच्छुक अभ्यर्थी संबंधित क्षेत्रीय प्रबंधक कार्यालय में जाकर आवेदन कर सकती हैं।

 

 

 

Courtsyamarujala.com

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments