Tuesday, September 17, 2024
spot_img
HomePrayagrajPrayagraj : नए यमुना पुल से दो किशोरियों समेत तीन ने लगाई...

Prayagraj : नए यमुना पुल से दो किशोरियों समेत तीन ने लगाई छलांग, एक बचाया, दो लापता, खोजबीन जारी

लालापुर थाना क्षेत्र के चिल्ला गौहानी गांव निवासी रमेश पटेल ट्रांसपोर्ट का काम करते हैं। उन्होंने बताया कि उनकी बेटी वर्षा पटेल (15) 11वीं में पढ़ती थी। बृहस्पतिवार सुबह करीब 7:30 बजे वह स्कूल के लिए निकली थी। घर से वह एक किमी तक साइकिल से जाती थी।

नए पुल से बृहस्पतिवार दोपहर किशोरी सहित तीन लोगों ने यमुना में छलांग लगा दी। पुल के नीचे तैनात जल पुलिस एक ही युवती को बचा पाई, जबकि युवक और किशोरी गहरे पानी में समा गए। देर शाम तक खोताखोरों ने दोनों को खोजा, लेकिन उनका पता नहीं चल सका।

लालापुर थाना क्षेत्र के चिल्ला गौहानी गांव निवासी रमेश पटेल ट्रांसपोर्ट का काम करते हैं। उन्होंने बताया कि उनकी बेटी वर्षा पटेल (15) 11वीं में पढ़ती थी। बृहस्पतिवार सुबह करीब 7:30 बजे वह स्कूल के लिए निकली थी। घर से वह एक किमी तक साइकिल से जाती थी। इसके बाद एक परिचित के घर साइकिल खड़ी करके बस से स्कूल जाती थी। सुबह करीब 10:30 बजे पुलिस ने फोन कर बताया कि वर्षा नए पुल से कूद गई है और निजी अस्पताल में भर्ती है।

अस्पताल पहुंचने पर पता चला कि वहां घूरपुर थाना क्षेत्र के सेमरा कल्बना गांव निवासी नम्रता पटेल (24) भर्ती है। इस दौरान जानकारी मिली कि उसके साथ एक और लड़की भी कूदी थी। उसका स्कूल बैग थाने में है। थाने पहुंचे पर रमेश को पता चला कि बैग उनकी बेटी वर्षा का है।

वहीं, जल पुलिस प्रभारी जनार्दन साहनी ने बताया कि नए यमुना पुल से वर्षा और नम्रता एक साथ कूदी थीं। इसके करीब एक घंटे बाद युवक ने भी पुल से छलांग लगा दी। नम्रता को निकालकर पुलिस को सौंप दिया गया, जबकि युवक और किशाेरी का अब भी पता नहीं चल सका है।

सीमा विवाद में उलझी रही दो थानों की पुलिस

नए यमुना पुल से बृहस्पतिवार को नदी में छलांग लगाने वाली वर्षा पटेल का कुछ पता नहीं चल सका है। पिता रमेश पटेल ने बताया कि सूचना पर जब वह कीडगंज थाने पहुंचे तो उन्हें पुलिस वालों से बेटी का बैग मिला। जिस लड़की को जल पुलिस ने बचाया था वह उनकी दूर की रिश्तेदार है। वहीं, सीमा विवाद में दो थानों की पुलिस उलझी रही। रमेश का कहना है कि जब उन्होंने कीडगंज पुलिस से बेटी को खोजने के लिए कहा तो पुलिसकर्मियाें ने बताया कि जिस तरफ किशोरी ने छलांग लगाई है, वह नैनी क्षेत्र में लगता है, इसलिए नैनी पुलिस ही खोजबीन करेगी। वह नैनी थाने पहुंचे तो बताया कि वह उनके क्षेत्र में नहीं आता।

इसके बाद उन्होंने निजी खोताखोरों से संपर्क किया। खोताखोरों ने कहा कि बेटी के मिलने पर 10,000 रुपये लेंगे और नहीं मिलने 5,000 रुपये। करीब दो बजे खोताखोर छात्रा को खोजने के लिए नदी में उतरे। करीब दो घंटे के खोजबीन की, लेकिन वर्षा का कुछ पता नहीं चला।

ब्यूटी पार्लर सीखने निकली थी नम्रता

सूत्रों के अनुसार, नम्रता घर से गौहनिया ब्यूटी पार्लर सीखने निकली थी। वर्षा और नम्रता में बुआ-भतीजी का रिश्ता है। दोनों एक साथ कैसे और कब आईं और नया यमुना पुल पर कैसे पहुंची। परिवारवाले इस बारे में कोई जानकारी नहीं दे पाए।

युवक की नहीं हो सकी पहचान

दोनों लड़कियों के कूदने के करीब एक घंटे बाद नदी में छलांग लगाने वाले युवक का भी पता नहीं चल सका है। उसके बारे में किसी तरह की जानकारी भी नहीं मिल पाई है। उधर, कीडगंज पुलिस का कहना है कि सिर्फ दो लड़कियां ही कूदी थीं, लेकिन जल पुलिस प्रभारी जनार्दन साहनी का कहना है कि दोनों लड़कियाें के कूदने के करीब एक घंटे बाद एक युवक भी कूदा है जिसका कुछ पता नहीं चल सका है।

Courtsy amarujala.com
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments