शारदीय नवरात्र की महाअष्टमी पर बृहस्पतिवार को घरों, शक्तिपीठों, सिद्धपीठों में देवी के महागाैरी स्वरूप का फूलों और आभूषणों से शृंगार किया गया। मंगला आरती के बाद जयकारों के बीच दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की कतार लगी रही। आधी रात को शयन आरती के बाद भोग प्रसाद वितरित किया गया।
शक्तिपीठ ललिता देवी मंदिर में त्रिपुर सुंदरी भगवती ललिता चांदी के दर्शन को तांता लगा रहा। महिलाओं और पुरुषों ने अलग-अलग कतारों में दर्शन किया। मंदिर में शतचंडी महायज्ञ अनुष्ठान और दुर्गा सहस्रनाम पाठ किया गया। महिलाओं की टोली ने देवी गीत गाए।
शक्तिपीठ ललिता देवी मंदिर में त्रिपुर सुंदरी भगवती ललिता चांदी के दर्शन को तांता लगा रहा। महिलाओं और पुरुषों ने अलग-अलग कतारों में दर्शन किया। मंदिर में शतचंडी महायज्ञ अनुष्ठान और दुर्गा सहस्रनाम पाठ किया गया। महिलाओं की टोली ने देवी गीत गाए।
सिद्धपीठ कल्याणी देवी मंदिर में मंगला आरती से आरंभ दर्शन का क्रम देर रात तक चला। पुजारी सुशील कुमार पाठक की देखरेख में चांदी और जड़ाऊ आभूषणों तथा बहुरंगी फूलों से देवी का शृंगार किया गया। सिद्धपीठ अलोपीदेवी मंदिर में देवी को निशान चढ़ाने के लिए और बच्चों का मुंडन, कर्णछेदन संस्कार कराने के लिए दूर-दूर से श्रद्धालु आए। चौक गंगादास स्थित खेमा माई मंदिर में लाल रंग के फूलों से देवी का शृंगार किया गया। इसी क्रम में समया माई, कालीबाड़ी, कटरा कालीथान, शास्त्रीनगर-सदियापुर तिराहे पर स्थित देवी मंदिर में भी नारियल व चुनरी चढ़ाने सहित महिलाओं ने भजन कीर्तन किया।
नवरात्रि अष्टमी पर देवी के पंडालों में उमड़ी भक्तों भीड़।
नवरात्रि में मां देवी की पूजा करतीं महिलाएं।
गाड़ीवान टोला के दुर्गा पूजा पंडाल में स्थापित मां दुर्गें का दरबार।
अशोकनगर दुर्गा पूजा कमेटी की के पंडाल में स्थापित मां दुर्गा का दरबार।
बैरहना दुर्गा पार्क में आरती करते भक्तजन l
जगत तारन कैंपस में जार्जटाउन बारवारी की ओर से आयोजित दुर्गा पूजा में धुनुची नृत्य करती युवती।
अल्लापुर शिवाजी पार्क दुर्गा पूजा उमड़ी भक्तों की भीड़ l
साउथ मलाका स्थित दुर्गा पूजा पंडाल में मां दुर्गे की आराधना करते पुजारी।
साउथ मलाका स्थित दुर्गा पूजा पंडाल में मां दुर्गे की आराधना करते श्रद्धालु।
बाई का बाग स्थित दुर्गा पूजा पंडाल में मां अम्बे के दर्शन को जुटी लोगों की भीड़।
बाई का बाग स्थित दुर्गा पूजा पंडाल में मां अम्बे की आराधना करते पुजारी।
कटघर काशीराज नगर स्थित पार्क में बाबा वैद्यनाथ धाम की तर्ज पर पंडाल में विराजित देवी।
कटघर काशीराज नगर स्थित पार्क में बाबा वैद्यनाथ धाम की तर्ज पर पंडाल में विराजित देवी।