Friday, October 18, 2024
spot_img
HomePrayagrajमोहम्मद शारिक़ बने समाजवादी पार्टी राज्य कार्यकारिणी के प्रदेश सचिव

मोहम्मद शारिक़ बने समाजवादी पार्टी राज्य कार्यकारिणी के प्रदेश सचिव

समाजवादी पार्टी अल्पसंख्यक सभा के साथ विभिन्न प्रकोष्ठों में असम पद पर रह कर समाजवाद का झंडा बुलंद करने वाले प्रयागराज चकदोंदी नैनी के रहने वाले मोहम्मद शारिक़ को समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की स्वीकृति के बाद प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल ने समाजवादी पार्टी राज्य कार्यकारिणी में सचिव पद पर नामित किया। राष्ट्रीय मुख्य महासचिव प्रोफेसर रामगोपाल यादव, प्रयागराज के जिलाध्यक्ष व महानगर अध्यक्ष को इस सम्बन्ध की पत्र प्रतिलिपि प्रेषित कर बधाई दी गई। समाजवादी पार्टी महानगर प्रवक्ता सैय्यद मोहम्मद अस्करी ने उक्त सम्बन्ध में बताया कि मोहम्मद शारिक़ एक जुझारू व समर्पित कार्यकर्ता के साथ विभिन्न रामलीला कमेटी व नैनी व्यापार मंडल के संरक्षक भी हैं और समाजसेवा में हमेशा अग्रणी भूमिका भी निभाते चले आ रहे हैं।इनके मनोनयन पर पूर्व मंत्री रामवृक्ष यादव ,जौनपूर के पूर्व विधायक अरशद खान ,एम एल सी मान सिंह यादव ,विधायक मेजा संदीप पटेल ,जिलाध्यक्ष जमुना पार पप्पू लाल निषाद , जिलाध्यक्ष गंगापार अनिल कुमार यादव ,महानगर अध्यक्ष सैय्यद इफ्तेखार हुसैन ,महानगर महासचिव रवीन्द्र यादव रवि ,ज़िला मीडिया प्रभारी दान बहादुर मधुर ,शहर दक्षिणी विधानसभा अध्यक्ष पीर मोहम्मद अज़हर ,नगर उपाध्यक्ष मोहम्मद ग़ौस , मोईन हबीबी ,महेंद्र निषाद आदि ने बधाई देते हुए मोहम्मद शारिक़ के उज्जवल भविष्य कि कामना कि।

 

 

Anveshi India Bureau

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments