महाकुंभ आने वाले श्रद्धालुओं के लिए विश्वस्तरीय सुविधाएं प्रदान करने की तैयारी चल रही है। शहर के अतिरिक्त कुंभ क्षेत्र में आगंतुकों के ठहरने के लिए टेंट सिटी का निर्माण किया जा रहा है। टेंट सिटी के साथ ही पहली बार अत्याधुनिक स्लीपिंग पॉड्स की सुविधा प्रदान किए जाने पर विचार किया जा रहा है। पर्यटन विभाग ने इसके लिए रोड मैप तैयार कर लिया है और यदि सब कुछ सही रहता है तो इस बार श्रद्धालुओं को स्लीपिंग पॉड्स की सुविधा प्रदान की जा सकती है।
Mahakumbh : कुंभ क्षेत्र में श्रद्धालुओं को मिल सकती है स्लीपिंग पॉड्स की सुविधा, जल्द जारी हो सकता है टेंडर
त्रिवेणी के तट पर टेंट सिटी में स्लीपिंग पॉड की सुविधा
प्रयागराज जंक्शन पर स्लीपिंग पॉड की सुविधा प्रदान करने के बाद अब कुंभ क्षेत्र में भी श्रद्धालु और पर्यटक विश्वस्तरीय सुविधाओं वाले स्लीपिंग पॉड्स का आनंद उठा सकेंगे। प्रयागराज की क्षेत्रीय पर्यटन अधिकारी अपराजिता सिंह का कहना है कि कुंभ क्षेत्र में श्रद्धालुओं के लिए परेड ग्राउंड में परंपरागत टेंट सिटी का निर्माण किया जा रहा है। इसके अलावा अरैल और झूंसी में भी पीपीपी मोड पर लग्जरी सुविधाओं वाली दो टेंट सिटी बसाई जा रही हैं। टेंट सिटी को लेकर पर्यटकों और श्रद्धालुओं का अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है।
400 स्लीपिंग पॉड्स बनाने की है योजना
कम किराए में लग्जरी होटल की सुविधाएं
Courtsy amarujala.com
Recent Comments
on Hello world!



