Wednesday, February 18, 2026
spot_img
HomePrayagrajकिसानों के मसीहा राकेश टिकैत का 27 अक्टूबर को प्रयागराज में आगमन

किसानों के मसीहा राकेश टिकैत का 27 अक्टूबर को प्रयागराज में आगमन

कौशाम्बी भारतीय किसान यूनियन टिकैत गुट की बैठक प्रदेश अध्यक्ष ठाकुर अनुज सिंह के दिशा निर्देश पर रविवार को युवा अध्यक्ष योगेंद्र कुमार तथा उपाध्यक्ष पुष्पराज सिंह की अगुवाई में ग्राम अलवारा में शिवराम सरोज की अध्यक्षता में कामता प्रसाद स्मारक में की गई गांव तथा अन्य गांव के तमाम कार्यकर्ता तथा पदाधिकारी उपस्थित रहे बैठक को संबोधित करते हुए युवा अध्यक्ष योगेंद्र कुमार ने कहा सरकार किसानों के साथ अच्छा व्यवहार नहीं कर रही है सरकार के घोषणा के बाद भी पावर कनेक्शन पर मीटर लगाए जा रहे हैं जब सरकार ने किसानों का बिल माफ कर दिया तो मीटर लगाने की क्या जरूरत है तथा समय से सरकार किसानों को डीएपी खाद आलू का बीज नहीं उपलब्ध करा पा रही है जिससे किसान दुकानदारों से मनमाने भाव पर खरीद रहे हैं धान की तौल समय से नहीं हो पा रही है जिससे किसान परेशान है साथ ही साथ किसानों के मसीहा राकेश टिकैत का प्रयागराज में आगमन हो रहा है क्षेत्र के सभी किसानों से अपील की जा रही है 27 10 2024 को धर्मवीर चौराहा मुंडेरा मंडी प्रयागराज में आगमन हो रहा है जिसमें भारी से भारी संख्या में पहुंचकर अपने अगुवा की बात सुने और उनके दिशा निर्देश पर कम करें बैठक में पुष्पराज सिंह एके दुबे राकेश सिंह चंद्रभूषण शिवराम कामता प्रसाद सरोज तमान कार्यकर्ता मौजूद रहे।

 

 

Anveshi India Bureau

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments