प्रयागराज। जनपद में विद्यालयीय खेलकूद प्रतियोगिता 2024 -25 का आयोजन आज सी ए वी इन्टर कॉलेज,प्रयागराज में प्रदेशीय विद्यालय भारत्तोलन प्रतियोगिता आज से प्रारंभ हुई।प्रदेशीय प्रतियोगिता का उद्घाटन माननीय गिरीश चंद्र त्रिपाठी ,पूर्व कुलपति, बनारस हिंदू विश्वविद्यालय के कर कमलों द्वारा संपन्न हुआ। जबकि समारोह की अध्यक्षता संयुक्त शिक्षा निदेशक श्री आर एन विश्वकर्मा ने किया।प्रतियोगिता के आयोजक जिला विद्यालय निरीक्षक, प्रयागराज पी एन सिंह ने मुख्य अतिथि एवं अतिथियों का स्वागत किया। श्रृंगी ऋषि इन्टर कॉलेज घाटवा के प्रधानाचार्य संतोष कुमार सिंह ने मुख्य अतिथि एवं अतिथियों को बुके देकर स्वागत किया तथा कैप अलंकरण मंडलीय क्रीड़ा सचिव बृजेश चंद्र श्रीवास्तव , रविंद्र मिश्रा ,हसबीन अहमद और डॉ अनूप कुमार श्रीवास्तव ने किया।जबकि जनपद विद्यालय बालिका जिला सचिव रंजना सिंह ,एवं सोनिका ने बैज लगाया। संयुक्त शिक्षा निदेशक श्रियंस विश्वकर्मा ने अपने उद्बोधन में खिलाड़ियों को सर्वांगीण विकास पर ध्यान देने की बात कही। समारोह का संचालन डॉक्टर प्रभाकर त्रिपाठी ने किया। इस अवसर पर सह जिला विद्यालय निरीक्षक श्री एल बी मौर्य ,सह जिला विद्यालय निरीक्षक अजय गिरी एवं अजय प्रताप सिंह, प्रधानाचार्य के के प्रसाद सी ए वी इंटर कॉलेज ,श्रीमती नीलम मिश्रा, बीएस यादव, पूर्व महामंत्री देवेंद्र प्रताप सिंह डॉक्टर जयप्रकाश शर्मा, डॉ हरीश चंद्र। पटेल,उमेश खरे अजय यादव, इरशाद अहमद,बृजेश खरे,पवन सिंह, प्रसून सिंह अश्विनी यादव,मुकेश सिंह अरुण पांडे अंजना सिंह,आलोक विश्वकर्मा,डॉ अजय यादव ,रवि शंकर,आदि बहुत से शारीरिक शिक्षक उपस्थित रहे।परिणाम इस प्रकार है जूनियर )बालक वर्ग) 49 kg में प्रथम_ आगरा के आयुष , द्वितीय _बरेली के नागेश्वर कुमार , तृतीय प्रयागराज के रावेंद्र,जूनियर (बालिका वर्ग) 40 kg प्रथम बनारस की अवंतिका यादव द्वितीय मेरठ की प्रिया कश्यप तृतीय अलीगढ़ की प्रियंका वर्मा रही।

Anveshi India Bureau



