जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी श्री रविन्द्र कुमार माँदड़ व राजनीतिक दलों के प्रतिनिधिगणों की उपस्थिति में मंगलवार को संगम सभागार में 256 विधानसभा फूलपुर उप निर्वाचन-2024 को सकुशल, निष्पक्ष एवं पारदर्शी ढंग से सम्पन्न कराये जाने हेतु ईवीएम मशीनों का प्रथम रैण्डमाइजेशन किया गया। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी श्री गौरव कुमार, उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती पूजा मिश्रा सहित अन्य सम्बंधित विभागों के अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Anveshi India Bureau



