Wednesday, February 18, 2026
spot_img
HomePrayagrajअमित शाह जी ने देश की एकता और अखंडता की एक नई...

अमित शाह जी ने देश की एकता और अखंडता की एक नई दिशा दी

प्रयागराज। भारतीय जनता पार्टी प्रयागराज महानगर के द्वारा देश के यशस्वी गृहमंत्री और सहकारिता मंत्री अमित शाह जी को उनके 60 वें जन्म दिवस की बधाई दी ।

इस अवसर महानगर अध्यक्ष राजेंद्र मिश्रा एवं जिला प्रवक्ता राजेश केसरवानी ने जन्मदिन की बधाई देते हुए कहा कि अमित शाह जी के नेतृत्व ने देश को राष्ट्रीय सुरक्षा अखंडता और सहकारिता को एक नई दिशा दी है और उनके नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी विश्व की सबसे बड़ी पार्टी बनने का गौरव प्राप्त किया।

महापौर गणेश केसरवानी ने कैम्प कार्यालय कीडगंज में गृह मंत्री जी की तस्वीर पर मिठाई खिलाते हुए उन्हें जन्मदिन की बधाई दिया और उनके दीर्घायु होने की कामना करते हुए कहा कि अमित शाह जी की दूरदर्शी सोच ने देश को स्थिरता और विकास के मार्ग पर मजबूती से अग्रसर किया और देश के अंदर कश्मीर से धारा 370 उखाड़ फेंकने का काम किया।

बधाई देने वालों में कुंज बिहारी मिश्रा, वरुण केसरवानी, रमेश पासी,देवेश सिंह, राजेश केसरवानी ,प्रमोद मोदी, विवेक अग्रवाल,गिरजेश मिश्रा, राघवेंद्र सिंह, अजय अग्रहरि, प्रशांत शुक्ला, मुकेश लारा, दीप द्विवेदी, कुलदीप मिश्रा, आनंद जायसवाल, राजेश गोंड , संस्कार सिन्हा ,विवेक मिश्रा,आदि कार्यकर्ता रहे।

 

 

 

Anveshi India Bureau

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments