प्रयागराज।मेजर रंजीत सिंह स्पोर्ट्स कांप्लेक्स में अंतरराष्ट्रीय बैडमिंटन खिलाड़ी अर्जुन अवॉर्डी अभिन्न श्याम गुप्ता का सम्मान करते हुए कायस्थ पाठशाला के अध्यक्ष डॉ सुशील कुमार सिन्हा ने अभिन श्याम गुप्ता को मेजर रंजीत सिंह स्पोर्ट्स कांप्लेक्स में सलाहकार नियुक्त किया है ,ताकि खेलों को एक नई ऊंचाई दी जा सके, एवं प्रयागराज के खिलाड़ी पुनः अपनी पहचान राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय क्षितिज पर बना सके,अध्यक्ष कायस्थ पाठशाला ने खेलों की हर सुविधा उपलब्ध कराने का वादा किया l इस अवसर पर उन्होंने राइफल शूटिंग, तथा आर्चरी, जैसे खेलों को स्थापित करने के लिए विशेषज्ञों से परामर्श कर खोलने का भी आश्वासन दिया, विशिष्ट अतिथि के रूप में कायस्थ पाठशाला के उपाध्यक्ष प्रशासन सुधांशु श्रीवास्तव, सलाहकार बोर्ड के सदस्य डॉक्टर ऋतुराज श्रीवास्तव , डॉ शरद जैन, श्याम बाबू गुप्ता, डॉक्टर स्मिता श्रीवास्तव, मौजूद थे आए हुए अतिथियों का स्वागत कायस्थ पाठशाला के उपाध्यक्ष खेल गौरव श्रीवास्तव ,ने किया कार्यक्रम का संचालन उमेश खरे ने किया, अभिन्न श्याम गुप्ता के मेजर रंजीत सिंह स्पोर्ट्स कांप्लेक्स के सलाहकार बनने पर ,पीएन श्रीवास्तव, डॉ बृजेश खरे, आर के चोपड़ा, भास्कर सिन्हा ,मनीष सक्सेना, विवेक श्रीवास्तव,राजेश तिवारी ,सिंटू जायसवाल ,लोकेश सिंह ,डॉक्टर संघलू ,डाक्टर धवन, वीरेंद्र सिंह , मनीष श्रीवास्तव ,संतोष सिंह आदि ने खुशी व्यक्त किया है।

Anveshi India Bureau



