Thursday, February 19, 2026
spot_img
HomePrayagrajमहाप्रबंधक उत्तर मध्य रेलवे ने किया चुनार-चोपन एवं पंडित दीनदयाल उपाध्याय -...

महाप्रबंधक उत्तर मध्य रेलवे ने किया चुनार-चोपन एवं पंडित दीनदयाल उपाध्याय – प्रयागराज रेल खंड का विंडो ट्रेलिंग निरीक्षण

महाप्रबंधक/उत्तर मध्य रेलवे, उपेंद्र चंद्र जोशी ने अमृत भारत स्टेशन योजना के अंतर्गत विकसित किए जा रहे सोनभद्र, चुनार, मिर्जापुर और विंध्याचल स्टेशनों, चोपन-चुनार रेल खण्ड का दोहरीकरण एवं पंडित दीनदयाल उपाध्याय-प्रयागराज खण्ड के मध्य तीसरी रेल लाइन के कार्य प्रगति का निरीक्षण किया । निरीक्षण के दौरान प्रधान मुख्य इंजीनियर/उत्तर मध्य रेलवे, एस सी जैन; मुख्य प्रशासनिक अधिकारी/निर्माण, विपिन कुमार; मण्डल रेल प्रबंधक/प्रयागराज, हिमांशु बडोनी, अपर मंडल रेल प्रबंधक/इंफ्रा नवीन प्रकाश सहित मुख्यालय और मण्डल के अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।

निरीक्षण के क्रम में महाप्रबंधक ने सर्वप्रथम अमृत भारत स्टेशन योजना के अंतर्गत चयनित सोनभद्र स्टेशन पर चल रहे विकास कार्य का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अपर मंडल रेल प्रबंधक/इंफ्रा, नवीन प्रकाश ने सोनभद्र स्टेशन की कार्य प्रगति, भावी स्वरूप एवं यात्री सुविधाओं के बारे में महाप्रबंधक महोदय को विस्तार पूर्वक अवगत कराया।

महाप्रबंधक ने निरीक्षण के अगले क्रम में अमृत भारत स्टेशन योजना के अंतर्गत चुनार जंक्शन, मिर्जापुर एवं विंध्याचल स्टेशन पर चल रहे विकास कार्यों का जायजा लिया । इन स्टेशनों पर विकसित की जा रही यात्री सुविधाओं की समीक्षा की । निरीक्षण के दौरान महाप्रबंधक ने कार्य को गुणवत्ता के साथ समय से पूर्ण करने के निर्देश दिए और कहा सभी संबंधित कर्मचारी कार्य के दौरान कार्यस्थल पर संरक्षा नियमों का पालन किया जाना सुनिश्चित करें।

चोपन-चुनार रेल खण्ड के दोहरीकरण एवं पं. दीनदयाल उपाध्याय-प्रयागराज के मध्य तीसरी लाइन के कार्यों के निरीक्षण के दौरान महाप्रबंधक ने मुख्यालय और मण्डल के सभी संबंधित विभागों को भविष्य की योजनाओं को ध्यान में रखते हुए प्लानिंग करने और कार्य के कार्यान्वयन करने के निर्देश दिए। उन्होंने आने वाले 2-3 सालों में किए जाने वाले कार्यों के अनुसार वर्तमान के कार्यों को किए जाने हेतु सभी विभागों को बेहतर समन्वय स्थापित कर कार्य करने के दिशानिर्देश भी दिए।

महाप्रबंधक ने निरीक्षण के दौरान स्टेशनों पर उपलब्ध सुविधाओं, व्यवस्थाओं एवं स्वच्छता को बारीकी से देखा । महाप्रबंधक ने चुनार-चोपन एवं पंडित दीनदयाल उपाध्याय – प्रयागराज रेल खंड का विंडो ट्रेलिंग निरीक्षण भी किया । ज्ञात हो कि विंडो-ट्रेलिंग निरीक्षण भारतीय रेल में एक विशेष निरीक्षण है, जिसमें चलती ट्रेन से निरीक्षण कार की पिछली खिड़की से ट्रैक और उसके आसपास के प्रतिष्ठानों जैसे सिग्नल, ओएचई, प्लेटफॉर्म आदि का निरीक्षण किया जाता है। निरीक्षण के दौरान, मार्ग में पड़ने वाले स्टेशनों की सफाई, यात्री सुविधाएं और समग्र स्थिति, विशेष रूप से प्वाइंट और क्रॉसिंग पर ट्रेन की सवारी की गुणवत्ता, ट्रैक ज्योमेट्री इंडेक्स (टीजीआई) में सुधार, ओएचई स्थिति, समपार फाटकों की स्थिति, सिग्नल दृश्यता, सिग्नल बाक्स की स्थिति, जैसे महत्वपूर्ण पैरामीटर आदि महाप्रबंधक, उत्तर मध्य रेलवे द्वारा देखे गए ।

 

Anveshi India Bureau

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments