Tuesday, February 17, 2026
spot_img
HomePrayagrajPhulpur By Election : कांग्रेस गंगापार के अध्यक्ष सुरेश यादव ने अपनाया...

Phulpur By Election : कांग्रेस गंगापार के अध्यक्ष सुरेश यादव ने अपनाया बगावती तेवर, भरा पर्चा

कांग्रेस के जिलाध्यक्ष गंगापार सुरेश यादव ने पार्टी से बगावत कर दी है। उन्होंने फूलपुर विधानसभा उप चुनाव के लिए अपना नामांकन पत्र दाखिल कर दिया। इससे पार्टी नेताओं में खलबली मची हुई है। सपा प्रत्याशी जहां इंडिया गठबंधन के एकजुट होने का दावा कर रहे हैं वहीं कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने पर्चा दाखिल कर सभी को स्तब्ध कर दिया है।

कांग्रेस के गंगापार जिलाध्यक्ष सुरेश यादव ने फूलपुर विधानसभा उप चुनाव लिए पर्चा दाखिल कर दिया। सुरेश ने शुक्रवार को अपना नामांकन पत्र दाखिल कर दिया। इससे सपा और कांग्रेस दोनों पार्टी के पदाधिकारियों में खलबली मच गई है। कांग्रेस फूलपुर विधानसभा सीट सपा से मांग रही थी, लेकिन अंत तक इस पर सहमति नहीं बन सकी। यहां से सपा ने मुज्तबा सिद्दीकी को प्रत्याशी बनाया है। मुज्तबा ने अपना पर्चा भी दाखिल कर दिया है। हालांकि उनके साथ पार्टी का कोई नेता या पदाधिकारी मौजूद नहीं था। उन्होंने बेहद गोपनीय तरीके से पर्चा दाखिल किया है।

कांग्रेस के जिलाध्यक्ष गंगापार सुरेश यादव ने पार्टी से बगावत कर दी है। उन्होंने फूलपुर विधानसभा उप चुनाव के लिए अपना नामांकन पत्र दाखिल कर दिया। इससे पार्टी नेताओं में खलबली मची हुई है। सपा प्रत्याशी जहां इंडिया गठबंधन के एकजुट होने का दावा कर रहे हैं वहीं कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने पर्चा दाखिल कर सभी को स्तब्ध कर दिया है। अब देखना यह है कि वह पर्चा वापस लेते हैं या चुनाव में ताल ठोकते हैं। पार्टी उन्हें सिंबल देती है या नहीं यह भी चर्चा का विषय बना हुआ है।

 

 

Courtsy amarujala.com

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments