Tuesday, February 17, 2026
spot_img
HomeEntertainmentDo Patti: 'एक्टिंग काम है, इसे पूरी जिंदगी नहीं बनानी चाहिए', काजोल...

Do Patti: ‘एक्टिंग काम है, इसे पूरी जिंदगी नहीं बनानी चाहिए’, काजोल ने सिनेमा और फिल्मों को लेकर कही ये बात

अभिनेत्री काजोल और कृति सेनन की फिल्म ‘दो पत्ती’ ओटीटी पर रिलीज हो चुकी है। फिल्म में अपने किरदार को लेकर अमर उजाला को दिए इंटरव्यू में कृति और काजोल ने खुलकर बात की है। आइए आपको बताते हैं क्या बोलीं अभिनेत्रियां।

अभिनेत्री काजोल और कृति सेनन की फिल्म ‘दो पत्ती’ नेटफ्लिक्स पर रिलीज होने वाली है। फिल्म की रिलीज से पहले दो पत्ती की स्टार कास्ट यानी काजोल और कृति ने अमर उजाला को दिए इंटरव्यू में फिल्म की कहानी, किरदार और पुलिस की वर्दी को लेकर बात की है।
do patti star kajol and kriti sanon talk about their Film kajol said acting career is job not her life

 

पुलिस का किरदार निभाना जिम्मेदारी है

इंटरव्यू के दौरान काजोल ने कहा कि किसी भी फिल्म में पुलिस का किरदार निभाना सिर्फ किरदार निभाना नहीं होता है, ये एक जिम्मेदारी होती है। बात करने का तरीका बदल जाता है। बोलने का लहजा भी बदल दिया है। पुलिस अफसर फिल्म में पहाड़ी इलाके से आती हैं, जिसका किरदार काजोल निभा रही हैं।
do patti star kajol and kriti sanon talk about their Film kajol said acting career is job not her life

 

एक्टिंग को काम की तरह करती हैं काजोल

काजोल ने इंटरव्यू में कहा कि जब उनकी मां और बाकि परिवार एक साथ बैठता है तो वे बातें करते हैं। उनका और उनके परिवार का मानना है कि एक्टिंग आपका काम है, इसे पूरी जिंदगी नहीं बनानी चाहिए। मैं इसी बात को मानती हूं और कोशिश करती हूं, इसी तरह से काम करूं।
do patti star kajol and kriti sanon talk about their Film kajol said acting career is job not her life

 

डबल रोल को लेकर बोलीं कृति सेनन
कृति फिल्म से प्रोडक्शन की दुनिया में कदम रख रही हैं। उन्होंने कहा कि कहानी मेरे दिल के बहुत करीब है। कृति सेनन ने बताया कि वह कनिका ढिल्लों के पास गई थीं। उनके पास कुछ जुड़वा बहनों की कहानी थी। कनिका ने कृति सेनन से पूछा कि आपके पास कोई स्टोरी आइडिया हो तो बताइए। इस पर कृति ने एक आइडिया बताया और फिल्म पर काम करना शुरू हो गया। काजोल, कृति और शहीर अभिनीत ‘दो पत्ती’ फिल्म आज यानी 25 अक्तूबर को रिलीज हो गई है। फिल्म में कृति सेनन का डबल रोल है।
Courtsy amarujala.com
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments