प्रयागराज।ब्लॉक बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता नगर क्षेत्र ,दौलत हुसैन इंटर कॉलेज प्रयागराज के मैदान में 24 अक्टूबर 2024 को संपन्न हुई। उद्घाटन खंड शिक्षा अधिकारी प्रतिभा सिंह द्वारा किया गया। प्रतियोगिता के संदर्भ में 50 मी॰ दौड़ ( बालक / बालिका) 100 मी॰ दौड़ ( बालक / बालिका) 200 मी॰ दौड़ ( बालक / बालिका) 400 मी॰ दौड़ ( बालक / बालिका) कबड्डी, लम्बी कूद की प्रतियोगिता कराई गई। जिसमें प्राइमरी एवं उच्च प्राइमरी के बच्चों ने प्रतिभाग किया। रिद्धि, मो. हाशिम, आलिया, विकास,राज आर्या, अभिलेख,मो. कैफ,रियांशी, अनिकेत, ज़ीनत, ने दौड़ में क्रमशःप्रथम स्थान प्राप्त करते हुए अपने विद्यालय के नाम का परचम लहराया। कबड्डी में संकुल साऊथ मलाका के धुरंधर बच्चों ने संकुल एलनगंज को परास्त करते हुए हुंकार भरी। तत्पश्चात समस्त ए०आर०पी० द्वारा प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया। बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता का समापन पी०टी०आई,आसिफ असग़र एवं प्रभात श्रीवास्तव ) ने बच्चों और आये हुए सभी अध्यापकों को धन्यवाद देते हुए समाप्त किया। और समस्त संकुल प्रभारी स्काउट मास्टर एवं अध्यापकों का सहयोग सराहनीय रहा।
Anveshi India Bureau