Monday, February 16, 2026
spot_img
HomePrayagrajपीडीए तथा सिंचाई विभाग दूारा महाकुंभ के कराए जा रहे कायोॅ का...

पीडीए तथा सिंचाई विभाग दूारा महाकुंभ के कराए जा रहे कायोॅ का निरीक्षण मंडलाआयुक्त ने किया निरीक्षण

महाकुंभ 2025 के दृष्टिगत प्रयागराज विकास प्राधिकरण एवं सिंचाई विभाग द्वारा कराये जा रहे विभिन्न कार्यों में से कई कार्यों का निरीक्षण आज मंडलायुक्त विजय विश्वास पंत ने सभी संबंधित अधिकारियों की उपस्थिति में किया। उन्होंने सर्वप्रथम विकास प्राधिकरण द्वारा कराए जा रहे हनुमान मंदिर कॉरिडोर के कार्यों का निरीक्षण किया तथा वीकली माइक्रो प्लान के सापेक्ष इस हफ्ते अभी तक कितना कार्य पूर्ण कराया गया है उसकी जानकारी ली। कार्यों की प्रगति लक्ष्य के सापेक्ष धीमी पाए जाने पर उन्होंने लेबर बढ़ाते हुए उसे पूर्ण कराने के निर्देश दिए।

इसी क्रम में उन्होंने दशाश्वमेध घाट पर 110 मीटर लम्बाई में पक्के घाट, दशाश्वमेध घाट से गंगा तिराहा दारागंज तक नागवासुकि एप्रोच रोड, अमिताभ बच्चन पुलिया से नागवासुकि संपर्क मार्ग तक कटाव निरोधक कार्य के साथ-साथ 3800 मीटर लम्बी इंटरलॉकिंग सड़क तथा रसूलाबाद घाट से गंगेश्वर मंदिर तक कटाव निरोधक कार्य के साथ-साथ 4000 मीटर लम्बी इंटरलॉकिंग सड़क निर्माण कार्यों का भी निरीक्षण किया। कई स्थानों पर कार्यों की प्रगति धीमी पाए जाने पर उन्होंने डब्ल्यूएमएम एवं जीएसबी बिछाने के कार्यों में लेबर बढ़ाते हुए तेजी लाने के निर्देश दिए तथा सभी कार्यों में अपेक्षित गुणवत्ता सुनिश्चित करने को कहा।

उन्होंने गंगा नदी के तट पर गंगा की धारा को अविरल रखने के दृष्टिगत कराए जा रहे ड्रेजिंग वर्क का भी निरीक्षण किया तथा थर्ड पार्टी के अधिकारियों को सभी कार्यों की प्रोफाइलिंग करते हुए उनके समक्ष एक आख्या प्रस्तुत करने के निर्देश दिए।

 

 

 

Anveshi India Bureau

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments