Monday, September 15, 2025
spot_img
HomePrayagrajDiwali 2024 : धन और ऐश्वर्य की कामना से पूजे गए लक्ष्मी-गणेश,...

Diwali 2024 : धन और ऐश्वर्य की कामना से पूजे गए लक्ष्मी-गणेश, जमकर हुई आतिशबाजी

कार्तिक कृष्ण पक्ष की अमावस्या पर बृहस्पतिवार को दीपावली धूमधाम से मनाई गई। शुभ मुहूर्त में धन, ऐश्वर्य के साथ ही सर्वमंगल की कामना से घरों के साथ ही व्यापारिक प्रतिष्ठानों में भी लक्ष्मी-गणेश का पूजन किया गया। गृहस्थों व कारोबारी दोनों के लिए शुभदायी मुहूर्त रहा।

व्यापारियों ने शाम 6:30 बजे के बाद लक्ष्मी-गणेश की पूजा की। नए कामों के श्रीगणेश के साथ ही बही-खातों का भी पूजन किया गया। रात 8:30 बजे के बाद से गृहस्थों ने भी पूजा की।

ज्यादातर श्रद्धालुओं ने अमवास्या पर मंत्र जाप के साथ लक्ष्मी पूजन किया। घर और व्यापारिक प्रतिष्ठानों में दीवार या तिजोरी पर रोली या सिंदूर से ‘श्री गणेशाय नमः, स्वास्तिक, शुभ-लाभ’ जैसे मांगलिक मंत्र भी लिखे गए। लक्ष्मी को गेंदा के साथ ही कमल के फूल भी चढ़ाए गए।

भैयादूज का शुभ मुहूर्त
दो नवंबर को गोवर्धन पूजा होगी। इसके बाद तीन नवंबर को भैयादूज मनाई जाएगी। इस दिन बहनें अपने भाइयों को सुबह 7:29 से सुबह 11:52 बजे तक टीका कर सकती हैं। इसके बाद दोपहर 1:39 से शाम 4:38 बजे शुभ मुहूर्त है।

Courtsy amarujala.com

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments