प्रयागराज। टैगोर पब्लिक स्कूल के एलुमनाई मीट के उपलक्ष में रेनबो संस्था ने नाटक हवालात का मंचन किया जिसका निर्देशन युवा रंगकर्मी कौस्तुभ पांडेय ने किया। यह नाटक समाज और उसमे मौजुद भेदभाव और अंतर करने वालों पर कटाक्ष है। नाटक में अभिषेक गिरी, श्वेतांक मिश्रा, शुभेन्द्र कुमार ने अहम भूमिका निभाई। संगीत संचालन यश अनुज मिश्रा का रहा। नाटक को दर्शकों ने खूब सराहा और तालियों से अभिनंदन किया।

Anveshi India Bureau



